महिला चिकित्सा सहायक को जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर. मल्हार प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में महिला चिकित्सा सहायक से गाली गलौज कर घर में घुसकर उठवा लेने की धमकी देने का मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलिस नले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मस्तूरी पुलिस के अनुसार मल्हार निवासी चंचला बंजारा मल्हार स्वास्थ्य केन्द्र में महिला चिकित्सा सहायक के पद पर कार्यरत हैं। 17 मई को ड्यूटी पर थी। तभी छुटभैया कांग्रेस नेता गणेश उर्फ राजू तिवारी पिता कांति तिवारी वहां पहुंचा और कुछ लोगों को गुजराज से लौटने और कोरोना संदिग्ध होने जानकारी देकर जांच व सैंपल लेने की बात कही। चंचला ने उसे बताया जांच और सेंपल कलेक्टर मस्तुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में लिए जा रहे हैं। चंचला ने इसकी जानकारी मस्तूरी बीएमओ को भी दी। इसी बीच गणेश तिवारी चंचला पर भड़क गया। और गाली गलौज करने लगा। उसने चंचला को ट्रांसफर कराने की धमकी दी। चंचला भागकर अपने घर पहुंची। आरोपी गणेश उसका पीछा करते घर के घर घुसा औश्र उसे उठवा लेने और मकान में आग लगाने की धमकी दी। पीडि़ता ने घटना की जानकारी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दी। पीडि़ता ने 20 मई को शिकायत चौकी में दर्ज कराइ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।