मानसून का इंतजार तापमान 40 डिग्री पर पहुँचा, हल्की बारिश की संभावना

बिलासपुर. एक चक्रीय चक्रवाती घेरा उत्तर उड़ीसा के ऊपर 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक तथा दूसरा चक्रीय चक्रवाती घेरा पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक बना हुआ है।  मध्य पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक निम्न दाब का क्षेत्र बन गया है इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा मध्य ट्रोपोस्फेरिक  लेवल तक है। इसके पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है। इनके प्रभाव से छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने या गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। गरज चमक के साथ तेज हवाएं और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। अभी मुख्य रूप से चरम उत्तर और चरम दक्षिण में ज्यादा बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान में  गिरावट संभावित है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!