मार्च के बाद अचानक प्रचुर धन लाभ के योग, पढ़िए पूरा वार्षिक राशिफल
मीन राशि के जातक उच्च व्यक्तित्व के धनी होते हैं और हर परिस्थिति में सच बोलते हैं। यह हर काम को बहुत गंभीरता, लगन के साथ करते हैं। यह बहुत ईमानदार और न्यायप्रिय होते हैं। खुद की खुशियों से ज्यादा इन्हें अन्य लोगों की मदद करने में अच्छा लगता है। यह हर व्यक्ति के साथ दया, प्रेम भाव और सहानुभूति रखते हैं।
मीन राशिफल 2022: सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी
इस वर्ष आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी इसलिए आप अपने कार्य स्थल में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। वर्ष के शुरुआती दौर में जातक को काफी संघर्ष करना पड़ेगा। कोई भी कार्य ठीक से पूर्ण नहीं होगा। मन में अनेक प्रकार के ख्याल आएंगे और भय व्याप्त रहेगा। जातक को मानसिक तनाव रहेगा किन्तु मार्च माह के बाद अचानक से प्रचुर मात्रा में धन लाभ होगा। पारिवारिक माहौल काफी खुशनुमा हो जायेगा।
करियर की दृष्टि से जून से अगस्त के माह में सफलता प्राप्त करने के योग हैं। इस वर्ष परिवार के साथ तीर्थ यात्रा पर जाने की प्रबल सम्भावना है। अगस्त माह में कोई विश्वासपात्र व्यक्ति आपके साथ विश्वासघात कर सकता है। सतर्क रहने की आवश्यकता है। प्रेम प्रसंग के लिए यह वर्ष अच्छा नहीं है। वर्ष के मध्य में प्रेमी से अलग होने की आशंका है। अनावश्यक पैसे खर्च करना आपको मुसीबत में डाल सकता है। यह वर्ष आर्थिक दृष्टि से अच्छा नहीं है। संतान के करियर को लेकर चिंतित रह सकते हैं।
नए साल में रोज करें विष्णु भगवान की आरती
इस वर्ष अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, वरना अपने भी शत्रु बन जाएंगे। व्यापार में कुछ नया करने का प्रयास ना करें, नहीं तो भारी नुक्सान का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ को लेकर यह वर्ष पहले की तुलना में अच्छा है। आप अपने अंदर स्फूर्ति और तेज को महसूस करेंगे। माह अक्टूबर से नवम्बर बच्चों के स्वास्थ को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उस समय डॉक्टर की सलाह अवश्य लेवें। नौकरीपेशा लोगों की नौकरी में स्थिरता रहेगी। अच्छा कार्य करने के बावजूद भी सराहा नहीं जायेगा, जिस कारण मन खराब रह सकता है। इस वर्ष विद्यार्धियों का मन पड़ने में लगेगा साथ ही पढ़ाई को लेकर अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि माता पिता की बात सुने और अच्छे से समझें, जिससे मार्ग की बाधाएं दूर होंगी। इस वर्ष जातक दिनचर्या बनाकर उसका पालन करने का प्रयास करेंगे। जातक को सलाह दी जाती है कि विष्णु भगवान की आरती अपनी दिनचर्या में लाएं एवं ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः का जप करें।