मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने पूरा किया अपना वादा


रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के द्वारा शुरू की गई राजीव गांधी किसान न्याय योजना को छत्तीसगढ़ के सभी वर्गों के लिए कल्याणकारी बताते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने किसानों से किए वादों को पूरा किया, किसानों का कर्जा माफ किया, धान की कीमत 2500 रू. दिया। सिंचाई कर माफ किया। अब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक सहित भाजपा के नेता मोदी सरकार से भाजपा के वादा अनुसार स्वामीनाथन कमेटी के सिफारिश के अनुसार लागत मूल्य का डेढ़ गुना समर्थन मूल्य किसानों को दिलाएं? भाजपा के नेता बताएं मोदी सरकार के जुमलेबाजी से 2022 तक कैसे किसानों की आय दोगुनी होगी? रमन सिंह के कार्यकाल में किसानों के साथ हुई वादाखिलाफी का भाजपा प्रायश्चित करे।ं कोरोना महामारी संकट काल में मोदी सरकार से स्पेशल पैकेज मांग कर किसानों का बकाया 2 साल का बोनस राशि दिलाएं ? भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी कोरोना महामारी संकटकाल में मोदी सरकार से किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि की राशि 6000 से बढ़ाकर 12000 एकमुश्त जमा कराने की मांग करें ? किसानों को सस्ते दरों में डीजल रसायनिक खाद उपलब्ध कराएं। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के जन कल्याणकारी कार्यों किसानों युवाओं मजदूरों महिलाओं के हित में लिए गए अनेक फैसले से छत्तीसगढ़ बीते 18 महीने से समृद्धि खुशहाल हुआ है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के खिलाफ निरंतर भाजपा तथ्य हीन मनगढ़ंत आरोप लगाकर किसानों के खिलाफ षड्यंत्र करने में लगी रही है राजीव गांधी किसान न्याय योजना शुरू होने से किसानों के खिलाफ षड्यंत्र कर रहे भाजपा नेताओं के कूट रचना पर स्थाई विराम लग गया है बीते 18 महीने से छत्तीसगढ़ के हित को बाधित करने के फिराक में लगे भाजपा के नेताओ को छत्तीसगढ़ के किसानों के विषय में बोलने का अधिकार ही नहीं है।क्योंकि जब भी किसानों की हित की बात आई है ये सब किसानों के विरोध में ही खड़े रहे हैं,मोदी सरकार ने केंद्रीय शक्तियों का दुरुपयोग कर छत्तीसगढ़ सरकार के धान खरीदी करने पर नियम शर्त थोपी तब भाजपा मौन रही। ऐसे लोग आज किसानों के आर्थिक उन्नति खुशहाली तरक्की सक्षम बनाने, कृषि को लाभकारी बनाने की शुरू की गई राजीव गांधी किसान न्याय योजना पर टीका टिप्पणी कर रहे है। भाजपा नेता किसानों के हितैषी नहीं बल्कि किसानों के विरोधी हैं।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!