June 27, 2020
मॉल खुले लोगों की बढ़ी हलचल
बिलासपुर. शासन के आदेश के बाद बिलासपुर के मॉल और होटल खुल गए हैं। लेकिन पहले दिन उतनी भीड़ देखने को नही मिली। बारिश की वजह से लोग मॉल होटल नही पहुँच सके। फिर भी शाम के समय मॉल में लोगों की हलचल देखने को मिली। राज्य शासन के आदेश के बाद शुक्रवार को शहर के 36 मॉल और रामा मैग्नेटो करीब 100 दिन बाद खुले।दोनों मॉल को सैनिटाइज किया गया और बार-बार सफाई भी की जाती रही। पहले दिन मॉल में अधिकांश दुकाने बंद रही। लॉक डाउन के बाद शुक्रवार की शाम को पहले दिन दोनों मॉल में थोड़ी हलचल देखने को मिली। युवा वर्ग मॉल में बड़ी संख्या में पहुँचे। मॉल में बार व सिनेमा बंद होने से लोगों को निराशा हुई। कई युवा ग्रुप में पी वी आर खुले होने के चक्कर में मॉल आ गये। फिर पता चला कि पी वी आर बंद है तो वह वापस लौट गए।