मोदी-शाह की धर्म से धर्म को लड़ाने की नीति को छत्तीसगढ़ ने किया खारिज

रायपुर. छत्तीसगढ़ के समाज के सभी वर्गो और सभी विचारधाराओं के लोगों की भागीदारी के साथ भिलाई में निकाली गयी संविधान बचाओं रैली की ऐतिहासिक सफलता पर प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि पूरे छत्तीसगढ़ का स्पष्ट संदेश है कि भारत देश एक रहेगा। मोदी-शाह की धर्म से धर्म को लड़ाने की नीति को देश में सबसे पहले पूरे छत्तीसगढ़ ने खारिज कर दिया है। भिलाई को हमेशा मिनी भारत कहा जाता है क्योंकि यहां भारत के हर प्रांत के, हर भाषा-भाषी, हर धर्म को मानने वाले लोग रहते है। इसी मिनी भारत से हमारी भिलाई से आज की संविधान बचाओं रैली से पूरे देश को आज संदेश गया है कि हमारे पुरखों की धरोहर, देश के संविधान, बाबा साहेब अम्बेडकर के बनाये हुये संविधान के मूलस्वरूप से छेड़छाड़ छत्तीसगढ़ की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। न भारत की जनता संविधान के मूल स्वरूप से छेड़छाड़ होने देगी। नागरिकता कानून लागू होने के बाद हुये पहले चुनाव झारखंड विधानसभा चुनाव का कांग्रेस के पक्ष में जाना भी मोदी-शाह के लिये खतरे की घंटी है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!