युवाओं के प्रतिभा निखारने युवा महोत्सव का आयोजन

बिलासपुर. युवाओं को विशेष अवसर एवं मंच प्रदान करने सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ने एवं उनकी प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में युवा महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। यह महोत्सव विकासखंड, जिला एवं राज्य स्तर पर होगा।
विकासखंड स्तरीय युवा महोत्सव विकासखंड मुख्यालयों में 15 अक्टूबर से 15 नवंबर 2019 तक आयोजित किये जायेंगे। इसी तरह जिला मुख्यालय में जिला स्तरीय युवा महोत्सव 15 नवंबर से 15 दिसंबर 2019 तक एवं राज्य स्तरीय युवा महोत्सव रायपुर में 12 से 14 जनवरी 2020 तक किये जायेंगे। युवा महोत्सव के आयोजन हेतु विकासखंड स्तर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। नोडल अधिकारी शासन के निर्देश के अनुरूप विकासखंड स्तर पर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार युवा महोत्सव का आयोजन सुनिश्चित करेंगे। विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता हेतु समन्वय के लिये खंड चिकित्सा अधिकारी, महिला एवं बाल विकास, आदिम जाति कल्याण विभाग, विकासखंड शिक्षा अधिकारी सहयोग करेंगे। इस महोत्सव के लिये स्थानीय लोक प्रिय कलाकारों की एक समिति गठन करने के भी सुझाव दिये गये हैं। निर्णय हेतु अस्थानीय स्तर पर विभिन्न विधाओं में पारंगत लोक कलाकारों की सहायता ली जा सकती है। विकासखंड स्तर पर युवा महोत्सव के आयोजन हेतु विकासखंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से विद्यालयों मंे व्यापक प्रचार-प्रसार करने के लिये कहा गया है। इसी प्रकार ग्राम स्तर पर भी इस आयोजन के संबंध मंे प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जायेगा। इस संबंध मंे आगामी टीएल की बैठक में समीक्षा की जायेगी।