May 4, 2024

कतियापारा मर्डर का एक आरोपी गिरफ्तार, फरार आरोपियों की पुलिस कर रही तलाश

बिलासपुर. थाना सिटी कोतवाली बीते रात्रि फोकटपारा शिव चैक के पास कतियापारा में दिनांक 06.10.2022 के 00.15 बजे के लगभग मंगल लोनिया पिता प्रहलाद उम्र 24 वर्ष साकिन कतियापारा, प्रहलाद लोनिया पित स्व. लखन उम्र 60 वर्ष, सुदरिया यादव उम्र 40 वर्ष, परदेशी राजपुत उम्र 50 वर्ष कतियापारा एवं संतोष यादव पिता स्व. भाउराम यादव उम्र 30 वर्ष साकिन कृष्णा गौशाला के पास, मानस मेश्राम उर्फ मल्खान पिता भागवत उम्र 27 वर्ष और रवि यादव पिता श्याम उम्र 25 वर्ष गांधी चैक के मध्य आपस में शिव काली मंदिर में लाईड स्पीकर में गाना बंद करने के बाद चालू करने की बात में आपसी विवाद, लाठी डंडा, राड से हुआ था। जिस पर दोनो पक्ष के विरूद्ध अपराध दर्ज किया गया है। घटना समय का फुटेज मोबाईल से प्राप्त हुआ है ।जिसमें दोनो पक्षो के हाथो में लाठी, डंडा दिखाई दे रहा है। मंगल लूनिया के पिता प्रहलाद उम्र 60 साल को पैरो में गंभीर अंदरूनी चोटे आयी थी ।जो इलाज दौरान प्रातः 06.10.2022 के 6.45 बजे सिम्स अस्पताल में मृत्यु हो गयी है। प्रकरण में धारा 302 भादवि जोडी गयी।  घटना के संबंध मंे  वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया  उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  मारूल माथुर द्वारा मामले में त्वरित कार्यवाही के के निर्देश पर   अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेन्द्र जायसवाल तथा नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली स्नेहिल साहू के मार्गदर्शन पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा थाना प्रभारी भारती मरकाम के नेतृत्व में  रवि यादव को गिरफ्तार किया गया। घटना की जानकारी होने पर संतोष यादव उर्फ तना, मल्खान उर्फ मानस भाग गये है। घटना में अपयोग लाठी, डंडा, राड जप्त कर लिया गया है। फरार आरोपी को कोतवाली पुलिस की टीम एवं ए.सी.सी.यू की टीम घटना के बाद से पता तलाश हेतु रवाना हो गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post अवैध संबंध की शंका पर हुआ विवाद, गला घोटकर ले ली जान, आरोपी गिरफ्तार
Next post केंद्रीय विश्वविद्यालय में प्रोफेसर की नियुक्ति में वंचित वर्गों के योग्य अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के नाम पर किया जा रहा है NFS
error: Content is protected !!