राजभाषा सप्ताह के अवसर पर अनेक प्रतियोगिताओं एवं क्विज़ का आयोजन

बिलासपुर.दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोनल कार्यालय के राजभाषा सप्ताह – 2019 के अवसर पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के  राजभाषा विभाग द्वारा राजाभाषा हिन्दी के अधिकाधिक प्रचार-प्रसार एवं कार्यालयीन कार्यो को हिन्दी में संपादित करने हेतु प्रेरित करने के लिये दिनांक 13 सितम्बर से 20 सितम्बर, 2019 अनेक प्रतियोगिताओं एवं क्विज़ का आयोजन किया जा रहा है | जिनमें सभी विभाग के काफी संख्या में अघिकारियो एवं कर्मचारगण भाग लेंगे एवं विजेयताओं को प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कृत भी किया जायेगा ।
    सर्व प्रथम हिंदी सप्ताह का आयोजन दिनांक 13 सितम्बर, 2019 को दोपहर 03.00 बजे से 18.00 बजे तक जोनल सभाकक्ष में राजभाषा सप्ताह का शुभारंभ एवं तृतीय श्रेणी कर्मचारियों के लिए राजभाषा प्रश्नमंच का आयोजन किया जायेगा इस अवसर पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोनल मुख्यालय के वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी श्री विक्रम सिंह के द्वारा राजभाषा से सम्बंधित प्रतिवेदन भी रखा जाएगा |
। इसमें राजभाषा से सम्बंधित नियम एवं कानून से संबंधित प्रश्न पूछे जाते है इस प्रकार की प्रतियोगिताये रेलवे क्षेत्राधिकार में संचालित स्कूलों पर भी आयोजन की जाती है । इस अवसर पर अन्य आयोजित होने वाली प्रतियोगिताएं इस प्रकार हैः-
इसी प्रकार दिनांक 13 से 20 सितम्बर, 2019 तक आयोजित कायक्रमों के  संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है –
• 13.09.2019 को राजभाषा सप्ताह का शुभारम्भ एवं राजभाषा
    क्विज़ प्रतियोगिता (कर्मचारियों के लिए )
• 16.09.2019- सुबह -राजभाषा क्विज़ प्रतियोगिता (अधिकारियों के 
  लिए )
• 17.09.2019- अधिकारियों एवं कार्मचारियों के लिए काव्य काहानी पाठ प्रतियोगिता |
18.09.2019- कार्मचारियों के लिए टेबल ट्रेनिंग मोटिवेशन कार्यक्रम |
19.09.2019- राजभाषा से सम्बंधित सहायक साहित्यों का वितरण |
20.09.2019- क्षेत्रीय राजभाषा क्रियान्वयन समिति की बैठक एवं काव्य संध्या और जोनल सभाकक्ष में राजभाषा सप्ताह का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जायेगा। जिससे उपरोक्त प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रशस्ति पत्र दिया जाता है ।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!