राशन नही मिलने पर भारी संख्या में महिलाएं कलेक्ट्रेट पहुँची
बिलासपुर.सरकंडा क्षेत्र के बंधवापारा के राशन दुकान में महिलाओं को राशन नही मिलने पर भारी संख्या में महिलाओं का समूह नेहरू चौक पहुँच गया।जहां पुलिस ने उन सभी महिलाओं को वापस भेज दिया।इस दौरान विवाद की स्थिति निर्मित हो गई।महिलाओं का आरोप है कि बंधवापारा क्षेत्र का राशन दुकानदार, उन्हें न तो राशन कार्ड का गेहूं दे रहा है। और न चावल। बहुत अनुनय विनय के बाद भी जब उक्त दुकानदार ने इन राशन कार्ड धारियों की नहीं सुनी। और राशन कार्ड से राशन नहीं मिलने के कारण महिलाओं के परिवार में राशन-पानी की स्थिति डांवाडोल होने लगी। तो मजबूरन उन महिलाओं ने लॉक डाउन के बावजूद कलेक्ट्रेट का रूख किया। लेकिन वहां भी नेहरू चौक पहुंचते ही इन महिलाओं को पुलिस वालों ने रोक लिया। साथ ही नगर निगम की ओर से कुछ एनजीओ टाइप के लोग भी वहां आ धमके। ये सभी महिलाओं से उनकी समस्या सुनकर उसे दूर करने की बजाय उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग कहां उपदेश देने और महिलाओं को वापस घर भेजने की जिद पर अड़े रहे। इसी दौरान वाद विवाद की स्थिति बन गई। बाद में जब महिलाओं को कहा गया कि राशन कार्ड वाला दुकानदार उन्हें राशन देगा। तभी आंदोलन के मूड में, घर से निकलीं, बंधवापारा क्षेत्र की महिलाओं का यह समूह वापस जाने को राजी हुआ। बहरहाल,,इस बात को लगभग 24 घंटे से ज्यादा समय हो चुका है। पता नहीं उन्हें अब तक राशन दुकान से चावल मिला भी या नहीं उनके लौटने से नेहरू चौक पर तैनात पुलिस वाले यह सोचकर जरूर कुछ राहत महसूस करने लगे कि चलो हेडेक खत्म हुआ।लेकिन राशन के लिए परेशान उन महिलाओं का “हेडेक” खत्म हुआ या नहीं इसकी सुध लेने वाला शायद कोई नहीं है।