राष्ट्र निर्माण के लिए आम आदमी पार्टी का कैम्पेन शुरू

बिलासपुर.आम आदमी पार्टी द्वारा राष्ट्र निर्माण के लिए अभियान की शुरुआत की गई है, इस अभियान के द्वारा नागरिक मिस कॉल कर खुद को इस अभियान और पार्टी से जोड़ सकते हैं। राष्ट्र निर्माण से हमारा तात्पर्य है कि हर नागरिक को समान सुविधाएं पाने का अधिकार है।   राज्य की जिम्मेदारी है कि वह अपने नागरिकों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा, स्वास्थ्य और नागरिक सुविधाएं चाहे अमीर हो या गरीब हर व्यक्ति को निःशुल्क अथवा न्यूनतम शुल्क पर उपलब्ध कराए। आम आदमी पार्टी के शासन के कार्यों को पूरे देश ने और दुनिया ने देखा और सराहा है। दिल्ली की जनता ने फिर से अरविंद केजरीवाल के कार्यों पर विश्वास करके उन्हें दिल्ली की सत्ता सौंपी है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता बिलासपुर जिले में आम आदमी को शासन की सभी सुविधाएं   उपलब्ध हों इसके लिए नागरिकों के साथ हमेशा खड़े हैं और जरूरत पड़ने पर  आंदोलन करने के लिए भी तैयार हैं। बिलासपुर प्रेस क्लब में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी, आप के प्रदेश संगठन मंत्री सूरज उपाध्याय, प्रदेश सचिव उत्तम जायसवाल, प्रदेश महिला प्रकोष्ठ प्रमुख दुर्गा झा, प्रदेश प्रवक्ता शिवनाथ केशरवानी, अनुशा जोसेफ, जिला अध्यक्ष प्रथमेश मिश्रा, जिला सचिव विनय जयसवाल, कोषाध्यक्ष संजय अग्रवाल, महिला संगठन प्रभारी श्रीमती अनुभा शर्मा, राष्ट्र निर्माण अभियान के जिला प्रभारी ईश्वर चंदेल, मस्तूरी से जनपद सदस्य लक्ष्मी टंडन, आरटीआई प्रभारी अनिलेश मिश्रा और देवेन्द्र गुप्ता, नागेश्वर मिश्रा, सोशल मीडिया प्रभारी और युवा प्रकोष्ठ प्रभारी सूर्यकांत निर्मलकर, सत्यपाल सिंग ओगरे, के.पी.सोनी, जावेद खान आदि उपस्थित थे। प्रदेश अध्यक्ष श्री हुपेंडी ने बताया कि आम आदमी पार्टी राष्ट्र निर्माण कैम्पेन को देश भर में चला रही है। इसके तहत छत्तीसगढ के सभी विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के नेता पोस्टर लगाएंगे, जिसमें राष्ट्र निर्माण कैम्पेन से जुड़ने के लिए जारी मोबाइल नंबर 9871010101 होगा। इस पर लोग कॉल कर अभियान से जुड़ सकेंगे। उन्होने कहा कि आम आदमी पार्टी ने प्रदेश भर में प्रचार प्रसार के लिए पोस्टर अभियान की शुरूआत की है। इसके तहत सभी विधानसभा में इस अभियान को और मजबूती से लोगों के बीच ले जाया जायेगा और संगठन निर्माण में यह महत्वपूर्ण योगदान होगा।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!