September 30, 2023

संशय में हैं जिले के भाजपा उम्मीदवार: दिग्गज नेताओं के सिर मंडरा रहा टिकिट कटने का खतरा

Read Time:3 Minute, 27 Second

बिलासपुर/ अनिश गंधर्व. मस्तूरी में भाजपा विधायक डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी सुर्खियों में बने हुए हैं। लोगों को लगातार भाजपा में प्रवेश कराया जा रहा है ऐसा माना जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी इस बार भी मस्तूरी से डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी को उम्मीदवार बनाकर मैदान में उतारेगी। इधर बेलतरा में मौजूदा विधायक रजनीश सिंह की उम्मीदवारी को लेकर संशय बना हुआ है। बेलतरा में शुरू से भाजपा का कब्जा है। किंतु इस बार प्रत्याशी बदलने की संभावना है। बिलासपुर जिले में जीतने वाले विधायकों को ही भाजपा मैदान में उतारेगी। बिल्हा से धरमलाल कौशिक, मस्तूरी से डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी को टिकिट मिलना लगभग तय माना जा रहा है। तखतपुर, कोटा, बिलासपुर और बेलतरा विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार खुलकर तैयारी नहीं कर रहे हैं। हालांकि बिलासपुर विधानसभा सीट से अमर अग्रवाल के अलावा शहर के एक प्रतिष्ठित डॉक्टर का नाम चल रहा है। भारतीय जनता पार्टी इस बार चुनाव जीतने वाले उम्मीदवार को ही मैदान में उतारेगी। परिस्थिति ऐसी निर्मित हो रही है कि बिलासपुर जैसे महत्वपूर्ण सीट से अमर अग्रवाल के अलावा एक प्रतिष्ठित डॉक्टर को उम्मीदवार बनाने की चर्चा जोर-शोर से चल रही है। बिलासपुर सीट से अमर अग्रवाल लगातार चार बार चुनाव जीत चुके हैं, कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में अमर अग्रवाल की अच्छी पकड़ भी है। किंतु आगामी विधानसभा चुनाव में अमर अग्रवाल के अलावा एक अन्य उम्मीदवार के नाम सामने लाया जा रहा है। जिले के तखतपुर, कोटा, बेलतरा व बिलासपुर सीट में भाजपा उम्मीदवारों का नाम स्पष्ट नहीं हो सका है। मस्तूरी और बिल्हा में मौजूदा भाजपा के विधायकों का नाम चल रहा है। कोटा विधानसभा सीट में आज तक भाजपा ने खाता नहींं खोला है। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा कोटा सीट से दमदार उम्मीदवार को मैदान में उतार सकती है। कोटा में कांग्रेस भाजपा के अलावा जोगी कांग्रेस सक्रिय हैं। यहां त्रिकोणीय मुकाबला में भाजपा इस बार जीत दर्ज कर सकती है। तखतपुर से जोगी कांग्रेस से भाजपा में आये धर्मजीत सिंह का नाम चल रहा है। बिल्हा में सबसे बड़ा चेहरे धरमलाल कौशिक है। मस्तूरी में भी इस बार डॉ. बांधी पुन: मैदान में उतारने की पूरी संभावना है। बिलासपुर और बेलतरा विधानसभा सीट में संशय की स्थिति बनी हुई है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post लंपी स्कीन रोग के संक्रमण से बचाव हेतु जिले में पशुपालन विभाग अलर्ट
Next post विस् अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने उत्कल समाज एवं प्रदेशवासियों को दी बधाई शुभकामनाएं
error: Content is protected !!