स्काउट-गाइड बेसिक कमिश्नर कोर्स में जिले के 2 प्रतिभागी हुए शामिल

 

 

बिलासपुर. भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष एवं प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव तथा राज्य मुख्य आयुक्त श्री इंद्रजीत सिंह खालसा के निर्देशन में बेसिक कमिश्नर कोर्स का आयोजन 10 से 14 जुलाई 2026 तक कुर्सियांग, दार्जिलिंग (पश्चिम बंगाल) में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
यह प्रशिक्षण स्काउटिंग एवं गाइडिंग से जुड़े जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर कार्यरत कमिश्नरों एवं एडल्ट लीडर्स के लिए एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम रहा। इसका उद्देश्य प्रतिभागियों में प्रभावी नेतृत्व, प्रबंधन कौशल, संगठन संचालन तथा स्काउटिंग के सिद्धांतों एवं उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करने की दक्षता का विकास करना था। साथ ही, वारंट प्राप्त कमिश्नरों के लिए बेसिक कमिश्नर कोर्स अनिवार्य प्रशिक्षण है।
प्रशिक्षण में शिविर के संचालक श्री अशोक देशमुख, राज्य प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट डॉ.पूनम सिंह साहू, राज्य प्रशिक्षण आयुक्त गाइड श्रीमती सरिता पाण्डेय सहित कुल 43 प्रतिभागियों ने सहभागिता की। बिलासपुर जिले से दो प्रतिभागियों का चयन हुआ, जिनमें सहायक जिला आयुक्त (गाइड) श्रीमती आरती राय एवं जिला मुख्यालय आयुक्त स्काउट डॉ. नवनीत कौशिक शामिल रहे। प्रशिक्षण में सहभागिता हेतु चयनित दोनों प्रतिभागियों को बिलासपुर जिले के समस्त स्काउटर-गाइडर एवं पदाधिकारियों ने शुभकामनाएँ प्रेषित कीं तथा उनके उज्ज्वल एवं सफल प्रशिक्षण की कामना व्यक्त की।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *