वतन के वास्ते जीना,वतन के वास्ते मरना का 18 को विमोचन
बिलासपुर. 28 जुलाई को ए बी के एम एस फाउंडेशन के 5 वें स्थापना दिवस के अवसर पर 18 जुलाई को साझा संकलन “वतन के वास्ते जीना, वतन के वास्ते मरना” पुस्तक का विमोचन किया जाएगा।
इस समारोह के प्रमुख अतिथियों में डॉ.वीरेंद्र कुमार सारस्वत, कुलपति,पंडित सुंदर लाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय बिलासपुर, डाॅ.विनय कुमार पाठक छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के पूर्व अध्यक्ष एवं कुलपति थावे विश्व विद्यालय बिहार,अति विशिष्ट अतिथि पूर्व न्याय मूर्ति चन्द्र भूषण वाजपेयी, उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़,डॉ. रमेश चंद्र श्रीवास्तव पूर्व आई एस एस अधिकारी एवं समीक्षक, बीजेपी नेत्री एवं समाज सेविका श्रीमती स्मृति जैन,डॉ.एस के निराला प्राचार्य शासकीय जे पी वर्मा महाविद्यालय बिलासपुर होंगे।
पुस्तक का संपादन डाॅ. प्रीती प्रसाद और भूपेंद्र श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से किया है। भूपेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि इस अवसर पर विराट कवि सम्मेलन और संगोष्ठी का आयोजन भी किया जा रहा है।


