ढाबा संचालक पर पेट्रोल छिडकर हत्या का प्रयास, आधा दर्जन आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर. प्रार्थी इस्माइल खान उर्फ सोनू पिता अख्तर खान उम्र 31 वर्ष निवासी भूण्डा थाना कोटा जिला बिलासपुर थाना थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 13.07.2026 को रात में प्रार्थी के ढाबा में संकेत कुमार जायसवाल अपने दो दोस्तों के साथ आये थे खाना खाकर चले गये थे दिनांक 14.07.2026 को संकेत कुमार जायसवाल अपने दोस्त आर्यन दुबे और संदीप यादव के साथ 12.00 से 01.00 बजे आये हमारा मोबाईल ढाबा में भुल गये है कहकर सीसीटीव्ही केमरा दिखाने बोले तो प्रार्थी फुटैज देखने के लिये अपना मोबाईल को दिया था लगभग 45 मिनट तक सीसीटीव्ही रिर्काडिंग देखे और देखकर आर्यन दुबे बोला की मेरा मोबाईल फुटेज में नही दिख रहा है कहकर ढाबा के मिस्त्री बिनोद कुमार टोण्डे को मारपीट करने लगे किये जिसे देखकर ढाबा कर्मचारी समीर साहू बीच बचाव किया गया तथा दोनो के बीच लडाई झगडा विवाद हुये थे आज दिनांक 15.07.2026 के 10.20 बजे प्रार्थी ढाबा में आर्यन दुबे और संकेत कुमार जायसवाल अपने चार अन्य साथियो के साथ आए और एक राय होकर मोबाईल् फुटेज दिखाने के नाम पर पूर्व में हुए विवाद एवं रंजीशवश एक राय होकर प्रार्थी एवं उसके कर्मचारियो के साथ अश्लील गाली गलौच कर मारपीट किए जान से मारने की धमकी देते हुए प्रार्थी एवं उसके ढाबा में पेट्रोल छिडकर लाईटर से जलाने का प्रयास किए साथ ही बटनदार चाकू एवं अन्य घातक हथियार दिखाकर डराधमका रहे थे। रिपोर्ट पर उक्त अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, वरिष्ठ अधिकारियो के मार्ग दर्शन में त्वरित कार्यवाही करते हुए सभी आरोपियो को हिरासत में लेकर पूछातछ करने पर जुर्म स्वीकार किए, घटना में प्रयुक्त बटन दार चाकू सहित अन्य वस्तुएं और सीसीटीव्ही फुटेज जप्त किया गया है आरोपियो को गिरफतार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना सकरी स्टाफ का सराहनी योगदान रहा.

नाम आरोपीगण – 01-संकेत कुमार जायसवाल उर्फ छोटू पिता सुरेश जायसवाल उम्र 19 वर्ष निवासी गोविंदपुर थाना चंदौरा जिला सूरजपूर, हामु मंगला चौक के पास बिलासपुर थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर
02-राजवीर बाबरा पिता प्रिंस बाबरा उम्र 20 वर्ष निवासी देवनंदन नगर थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर
03-लारेन फांसिस पिता क्रिस्टोफर फ्रांसिस उम्र 18 वर्ष साकिन शांति नगर मंगला थाना सिविल लाईन बिलासपुर
04-राहूल गहरवरिया पिता मोहरलाल उम्र 23 वर्ष परसडीहा थाना बसंतपुर जिला बलरामपुर, हामु शुभम विहार सी/01 थाना सिविल लाईन बिलासपुर
05-आर्यन दुबे उर्फ तुषार पिता अभय कुमार दुबे उम्र 26 वर्ष निवासी सांई मंदिर के पास 27 खोली थाना सिविल लाईन बिलासपुर
06-राहूल श्रीवास्तव पिता स्व सुनील श्रीवास्तव उम्र 24 वर्ष निवासी समृद्धि इनक्लेव कालोनी अमेरी थाना सकरी जिला बिलासपुर

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *