अमृता राव की मौजूदगी में ठाणे में चमका “रित्वा”

मुंबई /अनिल बेदाग: ठाणे में ज्वेलरी शॉपिंग को नया अंदाज देने के लिए आर्टिसनल ज्वेलरी ब्रांड रित्वा ने गोखले रोड पर अपने नए स्टोर की शुरुआत की है। करीब 400 स्क्वायर फीट में फैले इस स्टोर का उद्घाटन अभिनेत्री अमृता राव ने किया। उनकी मौजूदगी ने लॉन्च इवेंट की चमक और बढ़ा दी। इस मौके पर किशोरी शहाणे, अंकिता प्रभु वालावलकर, राहुल रॉय और शिव ठाकरे सहित कई चर्चित हस्तियां भी नजर आईं।
रित्वा का नया स्टोर भारतीय विरासत और आधुनिक डिजाइन के खूबसूरत मेल को सामने लाता है। यहां ट्रेडिशनल, फेस्टिव और कंटेंपरेरी ज्वेलरी के साथ डेली वेयर से लेकर शादी-ब्याह, त्योहारों और खास मौकों के लिए आकर्षक कलेक्शन उपलब्ध है। ब्रांड की स्मार्टगोल्ड टेक्नोलॉजी इसकी खास पहचान है, जिसमें 50एक्स थिक गोल्ड-प्लेटेड फिनिश के जरिए ज्वेलरी को गोल्ड जैसा लुक और फील देने पर जोर दिया गया है। अमृता राव के हाथों हुआ यह लॉन्च रित्वा की महाराष्ट्र में बढ़ती मौजूदगी और भारतीय कलात्मकता को आधुनिक रूप में पेश करने की महत्वाकांक्षा को रेखांकित करता है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *