डॉक्टरों की अनुपस्थिति की खबर पर कलेक्टर गंभीर, सीएमएचओ से तत्काल मंगाया जांच रिपोर्ट

 

लापरवाही मिलने पर दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई

बिलासपुर. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवरीखुर्द में डॉक्टरों की अनुपस्थिति संबंधी सूचना को कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को मामले की तत्काल जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि 31 अगस्त को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवरीखुर्द में चिकित्सकों की अनुपस्थिति और मरीजों को उपचार के लिए इंतजार करने संबंधी खबर प्रमुखता से प्रकाशित हुआ था। मामले को संज्ञान में लेते हुए कलेक्टर के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा संबंधित प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को स्पष्टीकरण जारी किया गया है।कलेक्टर श्री अग्रवाल ने स्पष्ट किया है कि शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की समय पर उपस्थिति तथा मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जांच में यदि किसी प्रकार की लापरवाही अथवा अनियमितता सामने आती है तो संबंधितों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *