लायन मनजीत सिंह अरोरा ‘लायन ऑफ बिलासपुर’ एवार्ड से पुनः सम्मानित
बिलासपुर. लॉयन्स क्लब सत्र 19-20 में पुनः लायन मनजीत सिंह अरोरा को बेस्ट लायन ऑफ बिलासपुर एवार्ड से सम्मानित किया गया। पूर्व में लायन मंजीत सिंह अरोरा को 15 बार लायन आफ द इयर, 3 बार लायन आफ बिलासपुर, 6 बार लायन आफ द रीजन एवं कई बार मल्टीपल एवं इंटरनेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। इन्हें छत्तीसगढ़ शासन एवं अन्य संस्थाओं द्वारा भी सम्मानित किया गया है। वर्तमान में मंजीत सिंह अरोरा लॉयन्स के साथ साथ गुरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा दयालबंद के कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं। इस अवार्ड समारोह में हरजीत छाबड़ा (अध्यक्ष), मोहन होनप (सचिव), हरभजन सिंह गंभीर (कोषाध्यक्ष), दिलीप भंडारी (द्वितीय वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर), डॉ. राजकुमार खेतरपाल, अरविंद दीक्षित, देवेन्द्र टुटेजा, नरेन्द्रपाल गांधी, दौलत खत्री, डॉ अरुण शुक्ला,श्रीकांत सहारे, नंद लाल पूरी, विजयकांत तिवारी, असितपाल जुनेजा, आर. के. सोनी, इत्तफाक सागरी, गुरमीत गंभीर उपस्थित रहे। उक्ताशय की जानकारी क्लब के पीआरओ विजय कंत तिवारी के द्वारा दी गई।