लॉकडाउन के बाद अपने घर लौटे 6 हजार से अधिक श्रमिकों को मनरेगा से मिल रहा है रोजगार
बिलासपुर. कोविड-19 संक्रमण के दौरान लॉकडाउन के चलते अन्य प्रदेशों से वापस आये प्रवासी श्रमिकों को महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना के तहत अपने गांव में ही रोजगार की सुविधा मिल रही है। जिले में 6 हजार प्रवासी श्रमिक मनरेगा के कार्य में संलग्न हैं। जिले में अन्य राज्यों से लौटे 29 हजार 643 श्रमिकों को 14 दिन के लिये क्वारांटाइन किया गया है। वहीं 20 हजार 447 श्रमिक होम आइसोलेट थे, जिनमें से 8 हजार 215 श्रमिक क्वारांटाइन अवधि पूरी कर चुके हैं। इन श्रमिकों में से 6967 श्रमिकों का जॉब कार्ड उनके ग्राम पंचायतों द्वारा जारी कर दिया गया। जारी किये गये जॉब कार्ड में 12 हजार 515 मजदूर लाभान्वित होंगे। जिले के विकासखंड बिल्हा में अभी 1410 श्रमिक, कोटा में 1042 श्रमिक, मस्तूरी में 1532 और तखतपुर में 2 हजार से अधिक प्रवासी श्रमिकों को मनरेगा के तहत रोजगार मिल रहा है।