विष्णुदेव साय के प्रदेशाध्यक्ष बनने पर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया

बिलासपुर. पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री विष्णुदेव साय को भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष बनाये जाने पर बिलासपुर जिले के भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनायें दी है। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने साय की नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि साय के नेतृत्व में प्रदेश भाजपा संगठनात्मक रूप से और ज़्यादा निखरेगी। साय का पिछला दोनों कार्यकाल भाजपा के लिये बड़ी उपलब्धियों वाला रहा है। कौशिक ने विश्वास व्यक्त किया कि नया कार्यकाल भी साय का और बेहतर होगा। भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने भाजपा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय को बधाई देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन साय के नेतृत्व में संगठन और मजबूत होगा और छत्तीसगढ़ में उनके के नेतृत्व में पार्टी एक सशक्त विपक्ष की भूमिका निभाएगी। बिलासपुर सांसद अरूण साव ने कहा कि श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश भाजपा राजनीतिक तौर पर नित-नई ऊँचाइयों को स्पर्श करेगी। पूर्व में भी दो बार प्रदेश भाजपा का नेतृत्व करके अपनी संगठन कुशलता का परिचय दे चुके हैं, इसलिए उनके कार्यकाल में प्रदेश भाजपा का राजनीतिक प्रभाव और बढ़ेगा। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता भूपेन्द्र सवन्नी ने साय को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेशाध्यक्ष के मार्गदर्शन में प्रदेश भाजपा भविष्य में भी अपनी राजनीतिक धमक के साथ प्रदेश की सेवा में और तत्परता से जुटी रहेगी। मस्तूरी विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी ने विष्णुदेव साय को प्रदेशाध्यक्ष बनने पर अपनी बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भाजपा अपने राजनीतिक प्रभाव को बढ़ाने में सफल होगी। बेलतरा विधायक रजनीश सिंह ने कहा कि श्री साय की नियुक्ति से पार्टी को और मज़बूती मिलेगी और एक-एक कार्यकर्ता संगठन को मजबूत बनाने के दिशा में कार्य करेगा। भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय बधाई देते हुए कहा कि पूरा भाजपा परिवार श्री साय के नेतृत्व में कार्य करेगा और जिला, मंडल, शक्ति केन्द्र, बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी को निभाकर संगठन का मजबूत करेंगे। महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय ने श्री साय को बधाई देते हुए कहा कि पूर्व के संगठनात्मक अनुभवों का लाभ पार्टी के साथ-साथ समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं को मिलेगी और निश्चित ही पार्टी और मजबूत होगी। भाजपा के वरिष्ठ नेता कांशी साहू, भाजपा नेत्री अर्चना पोर्ते, भाजपा जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोहित जायसवाल, कृष्ण कुमार कौशिक सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि सहज-सरल व्यक्तित्व के धनी व मृदुभाषी साय के नेतृत्व में भाजपा अपने व्यापक जनाधार के साथ संगठनात्मक विस्तार के नए कीर्तिमान रचेगी।

