July 30, 2020
शहर में मिले16 कोरोना पॉजिटिव, कोविड अस्पताल से 4 की हुई छुट्टी
बिलासपुर. जिले में आज 16 नए मरीज मिले है,जिनमे सभी शहर के बताए जा रहे है,जिनमें 7 पुरुष और 9 महिला शामिल हैं, इन मरीजों में 14 साल के किशोर से लेकर 75 साल के बुजुर्ग तक शामिल हैं। बिलासपुर शहर में आज मिले 16 मरीजों में जेल परिसर से 4 संक्रमित मिले हैं,जिनमे जेलकर्मी के परिजन शामिल हैं, वहीं नेहरू नगर से 1, जबड़ापारा से 1, देवरीखुर्द से 1, शुभम विहार से 1, ग्रीन पार्क (रोहिणी विहार) से 1, शांति नगर से 1 बुधवारी बाजार क्षेत्र से 1 और पुलिस लाइन से 1 संक्रमित की पहचान हुई है।वही कोविड अस्पताल से आज 4 मरीजों के स्वस्थ होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है।