शहर में रुद्रातिरुद्र महायज्ञ के लिए त्रिवेणी भवन के पास हुआ भूमिपूजन
बिलासपुर. दैवी सम्पद मंडल के तत्वाधान में छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में सनातन धर्म की रक्षा एवं विश्व कल्याणार्थ, कोरोना वायरस से संक्रमित वैश्विक महामारी के निवारण हेतु पूज्य स्वामी शारदानंद सरस्वती महाराज द्बारा संकल्पित रुद्रातिरुद्र महायज्ञ त्रिवेणी परिसर व्यापार विहार के पास 3 दिसम्बर से 11 दिसम्बर तक कराया जाएगा। इसके लिए त्रिवेणी भवन के पास यज्ञ स्थल पर पांच ईट रख कर यज्ञ स्थल पर भूमिपूजन किया गया। जिसमें मार्गदर्शन म.म.स्वामी हरिहरानंद सरस्वती महाराज,मुख्य अतिथि म.म. महंत राजेश्री डॉ.रामसुन्दरदास, महाराज, पीताम्बरा पीठ के पं.दिनेशचन्द्र, महापौर बिलासपुर रामशरण यादव और नगर निगम के सभापति शेख नदीरुद्दीन ने एक-एक ईट रख यज्ञ स्थल में रुद्रातिरुद्र महायज्ञ का भूमिपूजन किया। इस दौरान सांसद अरुण साव, महेशचंद्र अग्रवाल, अनिल टाह , स्वामी लक्ष्मणशरण मिश्र , श्रीमती सीतादेवी सोन्थलिया, राजेद्र कुमार अग्रवाल, सुरेश गोयल, शिव कुमार अग्रवाल, अधिवक्ता हर्षवर्धन अग्रवाल, ब्रजेश अग्रवाल, बेनी गुप्ता, रामकृष्ण अग्रवाल, प्रशांत मिश्रा सहित गणमान्य नागरिकों की गरिमामय उपस्थिति में रुद्रातिरुद्र महायज्ञ के लिए भूमिपूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। भूमिपूजन के बाद महायज्ञ के संयोजक महापौर रामशरण यादव ने बताया देश प्रदेश और जिला में सुख शांति के लिए रुद्रातिरुद्र महायज्ञ किया जाएगा। स्वामी शारदानंद सरस्वती महाराज द्बारा यज्ञ किया जाएगा जिसके लिए 2०० यज्ञ कुंड बनाए जा रहे है। यह महायज्ञ में कोरोना महामारी की समाप्ति के लिए स्वामी जी द्बारा पाठ और हवन किया जाएगा। यह महायज्ञ 3 दिसम्बर से 11 दिसम्बर तक आयोजित की गई हैं। यज्ञ स्थल को बनने में डेढ़ माह लग जाएंगे। आज यज्ञ की भूमिपूजन की गई है। 3 दिसम्बर से यज्ञ की शुुरुवात होगी। इस बीच साफ सफाई का पूरा काम है नगर निगम बिलासपुर द्बारा किया जाएगा। यहाँ यज्ञ के लिए 200 बाई 200 का चबूतरा बनाया जाएगा।