शार्ट फिल्म फेस्टिवल के लिए देश विदेश से 637 से अधिक फिल्मों की प्रविष्टियां


बिलासपुर. विधिक जागरूकता पर शार्ट फिल्म फेस्टिवल का आयोजन 21 व 22 मार्च को किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में हो रहे शार्ट फिल्म फेस्टिवल में अब तक 54 देशों की 637 एंट्री मिल चुकी है। फिल्म फेस्टिवल हेतु जीपीआरएसएस द्वारा तकनीकी सहयोग प्रदान किया जा रहा है। 05 से 10 मिनट की फिल्मों के लिए चार विषय निर्धारित किये गये हैं। जुरी के निर्णय के मुताबिक 22 श्रेणियों में पुरस्कार दिये जाएंगे। समाज तक संदेश पहुंचाने के लिए सिनेमा सबसे सशक्त माध्यम है। जिससे लोगों की बातों को शीघ्र ही समझने एवं समझाने में सरलता होती है।

फिल्मों के लिए तय किये गये थे चार मुद्दे
कानूनी जागरूकता पर आधारित देश की पहली शार्ट फिल्म प्रतियोगिता शूट फाॅर लीगल अवेयरनेस 2020 के लिए चार विषय तय किये गये हैं। इसमें मानव तस्करी, बाल अधिकार (बाल श्रम निषेध और शिक्षा का अधिकार), नशामुक्ति और पीड़ितों का पुनर्वास और साइबर क्राइम शामिल हैं। शार्ट फिल्म फेस्टिवल के सीजन-3 के लिए पाकिस्तान, ईरान, अमेरिका,कनाडा, आस्टेªेलिया, आस्ट्रिया, फिलीपींस, इंडोनेशिया, चिली, कोलंबिया, चेक रिपब्लिक, डेनमार्क, इजिप्ट, फ्रांस, जर्मनी सहित 54 देशों की फिल्में आई हैं। छत्तीसगढ से भी बड़ी संख्या में फिल्में भेजी गई हैं।

चार विषयों के लिए 6 केटेगरी
चार विषयों पर 6 केटेगरी में शार्ट फिल्में मंगाई गई थी, इसमें छत्तीसगढ़ी, अंगे्रजी व अन्य भारतीय भाषाएं, सुपर शाट्र्स, इन हाउस, गैर प्रतिस्पर्धी श्रेणी और नो वाॅर्डर्स केटेगरी शामिल है। इन हाउस में राज्य और जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों की एंट्री शामिल है।

5 लाख से अधिक के 22 पुरस्कार
भारतीय प्रतियोगियों को 22 पुरस्कार दिये जाएंगे। अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागियों के लिए 2 सम्मान होंगे। छत्तीसगढ़ी में बेस्ट शार्ट फिल्म को 1 लाख और दूसरी को 51 हजार रूपये दिये जाएंगे। इसी तरह हिन्दी, अंग्रेजी और अन्य भारतीय भाषाओं में बेस्ट शार्ट फिल्म को 1 लाख रूपये और दूसरी को 51 हजार रूपये के एक-एक पुरस्कार दिये जाएंगे। बेस्ट सुपर शाट्र्स को 21 हजार, रनर अप को 11 हजार और सेकेंड रनर अप को 5100 रूपये के पुरस्कार दिये जाएंगे।

आम लोगों के लिए शार्ट फिल्म फेस्टिवल का आयोजन
कानूनी जागरूकता से जुड़ें विषयों को रचनात्मक रूप से सहज-सरल तरीके से आम लोगों तक पहुंचाने के लिए शार्ट फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन पूरी तरह निःशुल्क है। इस संबंध में अन्य जानकारी हेतु श्री सिद्धार्थ अग्रवाल, सदस्य सचिव, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर, दूरभाष क्रमांक 07752-410210 से तथा श्री शशांक शेखर दुबे, विधिक सहायता अधिकारी, मोबाईल नंबर 9131525540 से संपर्क कर सकते हैं।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!