Skip to content

चंदन केसरी न्यूज़

Menu
  • Home
  • छत्तीसगढ़
    • बिलासपुर
  • देश विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • इतिहास
  • संपादकीय
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म-कला -संस्कृति
  • संपर्क सूत्र
  • Pin Posts
  • Pradhan Sampadak
September 4, 2020
Homeछत्तीसगढ़शिक्षक दिवस पर स्कूल शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

शिक्षक दिवस पर स्कूल शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

By News Desk छत्तीसगढ़  0 Comments


रायपुर. स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने 5 सितम्बर शिक्षक दिवस पर समस्त शिक्षकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। शिक्षक दिवस पर पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का स्मरण करते हुए स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में माता-पिता के बाद शिक्षक का अहम योगदान होता है। शिक्षक अपने ज्ञान से विद्यार्थियों के जीवन को ही आलोकित नहीं करते बल्कि पूरे समाज को नई दिशा प्रदान करते हैं।

मंत्री डॉ. टेकाम ने कहा है कि समय के साथ शिक्षा के क्षेत्र में आई नवीन चुनौतियों के कारण शिक्षकों की जिम्मेदारी बढ़ी है। वर्तमान में पूरी दुनिया कोरोना महामारी से जूझ रही है जिसका सीधा असर शिक्षा पर भी पड़ा है। शालाओं के लम्बे समय तक बंद रहने की स्थिति में शिक्षा व्यवस्था में बदलाव भी करना पडा है।बच्चों को पढ़ाई से निरंतर जोड़े रखने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने आनलाईन पोर्टल ‘पढ़ई तुंहर दुवार’ शुरू किया है। इसके बाद ऑफलाइन व्यवस्था के तहत लाउडस्पीकर, पढ़ई तुंहर पारा और बुलटू के बोल के जरिए ग्रामीण एवं दूरस्थ अंचलों में पढ़ाई कराई जा रही है। अनेक शिक्षक स्वेच्छा से अपने आसपास की परिस्थितियों के आधार पर बच्चों की शिक्षा के लिए नवाचारी उपाय कर रहे हैं। शिक्षा मंत्री ने कहा कि ऐसे समर्पित शिक्षकों को सम्मानित भी किया जाएगा।

मंत्री डॉ. टेकाम ने शिक्षकों से आव्हान किया है कि वे डॉ. राधाकृष्णन द्वारा दिए गए संदेश को आत्मसात कर आने वाले पीढ़ी के लिए बेहतर भविष्य गढ़े।उन्होंने शिक्षक दिवस के अवसर पर यह उम्मीद जताई है कि राज्य के सभी शिक्षकगण कोरोना संक्रमणकाल जैसी कठिन परिस्थितियों में भी अपने ज्ञान के प्रकाश से छत्तीसगढ़ को आलोकित करेंगे।

मुख्यमंत्री ने गुरूजनों को शिक्षक दिवस पर दी शुभकामनाएं : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस के अवसर पर सभी शिक्षकों और प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने आज यहां जारी अपने बधाई संदेश में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का स्मरण करते हुए कहा कि डॉ. राधाकृष्णन ने उच्च नैतिक मूल्यों को अपने जीवन उतारा और अपने छात्रों को भी प्रेरित किया। वह कठिन विषय को भी अपनी शैली से सरल, रोचक और प्रिय बना देते थे I भारतरत्न डॉ.राधाकृष्णन एक विद्वान, चिंतक और प्राध्यापक रहे हैं,उनका जन्मदिन शिक्षक दिवस के रूप में मनाकर हम गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश और समाज के लिए अच्छा नागरिक तैयार करने में शिक्षक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अपने गुणों से वे समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की क्षमता रखते हैं I

 

Tags:5 सितम्बर, डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, बधाई एवं शुभकामनाएं, शिक्षक दिवस, स्कूल शिक्षा मंत्री

Related Posts

डॉ. चरणदास महंत ने प्रदेश की बेटी नैना सिंह धाकड़ को माउंट एवरेस्ट की चोटी फतह करने पर बधाई, शुभकामनाएं दी

36वां पं.अमृतलाल दुबे की जयंती धूमधाम मनी

कलेक्टर ने ‘रोका-छेका’ व्यवस्था लागू करने दिये आवश्यक निर्देश

Add a Comment

Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Us

Follow us on facebook

चन्दन केसरी

Read more

  • दो हजार रुपए के विवाद में कर दी युवक की हत्या, आरोपी नशा मुक्ति केंद्र से गिरफ्तार
  • ईएसआईसी अस्पताल में डॉक्टर का बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव
  • जशपुर में बनेगा फुटबॉल स्टेडियम, राज्य शासन ने मंजूर किए 5.49 करोड़
  • दो समुदायों ने की पत्थरबाजी, 11 आरोपी गिरफ्तार
  • शहीद वीर नारायण सिंह का जीवन सेवा, संघर्ष और राष्ट्रप्रेम की मिसाल : अरुण साव
  • त्रिलोक ने डॉ. महंत का किया स्वागत 
  • चकरभाठा पुलिस ने अभियान चलाकर पांच कबाडिय़ों को किया गिरफ्तार
  • हर वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर होगा लेखक,कवियों का सम्मान
  • जयपुर के दो केंद्रों पर तकनीकी गड़बड़ी के कारण दोबारा होगी नीट-पीजी की परीक्षा
  • “शाकाहार और अहिंसा हिंदू और सनातन धर्म के मूल आदर्श”
  • अमृता राव की मौजूदगी में ठाणे में चमका “रित्वा”
  • अरमान मलिक ने सजाई मोहब्बत की शाम
  • कुशवाहा समाज के विकास को नई दिशा: लव-कुश जन्मोत्सव पर संस्कृति मंच एवं बाउंड्री वॉल का भूमि पूजन
  • छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड देगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार-2026’
  • भोजली विसर्जन में पारंपरिक वेशभूषा के साथ बेटियों ने मनमोहक प्रस्तुति दी
  • हत्या के दो अलग अलग मामलों के आरोपियों को सिरगिट्टी पुलिस ने दबोच
  • रतनपुर मंदिर परिसर में बजरंग दल का प्रदर्शन, ट्रस्ट पर भेदभाव का लगाया आरोप
  • नारी के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन से ही बनेगा समृद्ध छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री 
  • लायंस क्लब बिलासपुर कैपिटल की बैठक संपन्न
  • दो समुदायों के बीच हुई पत्थरबाजी की वीडियो खंगाल रही पुलिस
  • शिवराजकुमार का रौद्र रूप, ‘ओरिजिनल मॉन्स्टर’ का धमाका
  • भाजपा सरकार में युवाओं के सपनों के साथ खिलवाड़, भर्ती परीक्षाओं में लगातार गड़बड़ी – कांग्रेस
  • दो समुदायों के बीच पथरबाजी के बाद  आईजी, संभाग कमिश्नर, एसएसपी, कलेक्टर ने हाईलेवल की बैठक की
  • छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाओं को तलाशने, तराशने और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री 
  • नेपाल की त्रासदी में फंसी बिलासपुर की महिला, कलेक्टर ने बताया- सुरक्षित

Follow us on X

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
चंदन केसरी न्यूज़ Copyright © 2026.
Privacy Policy I Theme by Chandan Kesari I Back to Top ↑