शेख गफ्फार का निधन बिलासपुर कांग्रेस ही नहीं वरन छत्तीसगढ कांग्रेस की अपूरणीय क्षति है : प्रदेश कांग्रेस

बिलासपुर. शेख गफ्फार भाई को श्रद्धांजली अर्पित करने शोक सभा का आयोजन कांग्रेस भवन में विधायक श्रीमती रश्मि सिंह, प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव, एआईसी सदस्य विष्णु यादव, राजेन्द्र शुक्ला राजेन्द्र साहू, प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी शहर अध्यक्ष कार्यवाहक अध्यक्ष गुलाब राज, नरेन्द्र बोलर कार्यवाहक अध्यक्ष प्रमोद नायक नेता प्रतिपक्ष शेख नजरूद्दीन प्रदेश सचिव रामशरण यादव शिवा मिश्रा, की उपस्थिति में जिला पदाधिकारियों पार्षद प्रत्याशियों शहर पदाधिकारियेां महिला कांग्रेस सेवादल युवा कांग्रेस और एनएसयूआई ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी की उपस्थिति में हुई । शहर प्रवक्ता ऋषि पाण्डेय ने शोक सभा का संचालन किया, प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय ने शेख गफ्फार का जीवन परिचय दिया ओर अंत में 2 मिनट का मोैन रखकर श्रद्धांजली अर्पित की। गफ्फार भाई के निवास पर विधायक शैलेश पाण्डेय, वरिष्ठ नेता अशोक अग्रवाल, अनिल टाह, विजय पाण्डये राकेश शर्मा, अर्जुन तिवारी फिरोज कुरैषी श्रीमती वाणी राव राजेष पाण्डेय राधे भूत, पंकज सिंह, पार्शद षहजादी कुरैषी राजेष षुक्ला तैययब हुसैन ब्लाॅक अध्यक्ष विनोदसाहू अजय यादव रामा बघेल, पंचराम सूर्यवंशी, शैलेन्द्र जायसवाल रमेश गुप्ता, देवेन्द्र सिंह बाटॅू धर्मेश शर्मा, राकेश सिंह, एसडी कार्डर, रंजीत सिंह, भावेन्द्र गंगोत्री, महेन्द्र गंगोत्री राघवेन्द्र सिंह, फिरेाज खान जयश्री शुक्ला अजरा बेगम, आशा सिंह, सैययद जफर अली, सीमा पाण्डेय, अनिता लव्हात्रे, लक्की यादव मोती कुर्रे, जितेन्द्र पाण्डेय चुरावन मंगेशकर, सहित हजारेां कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजली अर्पित की। तारबाहर निवास से कब्रिस्तान मरीमाई मगर पारा तक हजारों उनको चाहने और मानने वाले शव यात्रा में शामिल रहे। जनसैलाब उमड पडा था लोग रो रहे थे और अपने नेता को अंतिम विदाई देने घर घर से महिलाये और बच्चे निकल कर चल रहे थे तारबाहर से अग्रसेन चौक तक लंबी कतार रखी थी। जिला प्रशासन के सभी वरिष्ठ अधिकारी नगर निगम आयुक्त सहित सभी लोगो ने श्रद्धांजली अर्पित की। प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री अटल श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर, प्रमोद नायक ने शव पर कांग्रेस का चरखा और तिरंगा अर्पित किया मुख्यमंत्री प्रदेश अध्यक्ष और प्रभारी मंत्री की ओर से पुष्प चक्र अर्पित किये गये। शव यात्रा के दौरान पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, वरिष्ठ नेता बेनी गुप्ता सुरेन्द्र गुम्बर सभापति अशोक विधानी महापौर किशोर राय सहित भारतीय जनता पार्टी के अनेक पार्षद उपस्थित होकर श्रद्धांजली अर्पित किये।

शेख गफ्फार का निधन का समाचार प्राप्त होते ही मन दुखी हो गया। गफ्फार से जब भी मिलता था तो उनका कांग्रेस के प्रति जज्बा और समर्पण देखकर लगता था कि ऐसे ही लोगो के बल पर कांग्रेस जिंदा है। मै उन्हें अपनी श्रद्धांजली अर्पित करता हूं। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि अपने चरणों मे जगह दे : भूपेश बघेल, माननीय मुख्यमंत्री

शेख गफ्फार के निधन का समाचार प्राप्त होते ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने शोक व्यक्त करते हुये कहा कि शेख गफ्फार जैसे नेता का असमय चले जाना केवल बिलासपुर कांग्रेस की क्षति नही है बल्कि प्रदेश कांग्रेस की अपूरणीय क्षति है मै उन्हे अपनी श्रद्धांजली अर्पित करता हू। – मोहन मरकाम माननीय प्रदेश अध्यक्ष

प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री प्रशासनिक गिरीश देवांगन एवं संचार विभाग के प्रमुख प्रदेश महामंत्री शैलेश नितिन त्रिवेदी ने प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारिणी सदस्य शेख गफ्फार के दुखद निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए अपनी श्रद्धाजली व्यक्त की और कहा कि शेख गफ्फार पूरे प्रदेश के कांग्रेस जनों के लिए आदर्शवान नेता थे। – गिरीश देवांगन शैलेश नितिन त्रिवेदी- महामंत्री प्रदेश कांग्रेस

शेख गफ्फार का निधन एक सच्चे कांग्रेसी को खो देना है मैने जब से राजनीति में प्रवेश किया उनसे प्रेरणा लेता रहा। राजनीति के साथ-साथ समाजसेवक, सबको साथ लेकर चलना सभी धर्मो का आदर करना, गरीबों के लिए अपना जीवन समर्पित करना ही उनकी पहचान थी। पार्षद, बीडीए अध्यक्ष, उप महापौर जैसे पदो पर रहने के बाद भी लेश मात्र उनके स्वभाव में घमण्ड नही था। लोग गफ्फार के नाम की कसमें खाते थे। तिरंगे से प्यार करने वाले तिरंगा लेकर जीवन भर चलने वाले का अंत भी तिरंगा हाथ में लिये चुनाव प्रचार करते ही हुआ। जिनका जीवन का अंत और शुरूआत दोनेा कांग्रेस के लिए था। विपरीत परिस्थितियों में भी कांग्रेसजनेां केा दिलासा देने केा काम गफ्फार भाई करते थे। मै उन्हे श्रद्धांजली अर्पित करता हूं और ईश्वर से प्रार्थना करता हू कि अपने चरणों मे जगह दे परिवार केा और कांग्रेस जनों को इस दुख को सहने की क्षमता प्रदान करे। – अटल श्रीवास्तव प्रदेश महामंत्री

गफ्फार भाई राजनीति के अजातशत्रु थे। सर्वधर्म सद्भाव उनके सीखना चाहिए। अनुशासन में रहकर पार्टी की सेवा करना उनकी पहचान थी। – करूणा शुक्ला पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ नेता

जीवन परिचय

68 वर्षीय शेख गफ्फार तार बाहर निवासी थे 6 भाईयेा 2 बहनों के बीच पले बढे। संघर्षपूर्ण जीवन यापन करते हुये मछली ठेका का व्यवसाय किया था. वरिष्ठ कांग्रेस नेता बी.आर.यादव पूर्व मंत्री के संपर्क में कांग्रेस में आये और कांग्रेस के जमीनी कार्यकर्ता के रूप में जीवन चालू कर 1983 में पहली बार पार्षद बने। दो बार पार्षद रहे । दूसरी बार 2000 से 2005 तक पार्षद का कार्यकाल रहा। 1994-95 में बिलासपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष बनाये गये। दो-दो साल का दो बार कार्यकाल रहा। 1998 तक इस पद पर रहे। 1986-87 में उप महापौर के पद पर भी कार्यरत रहें। 2005 में महापौर पद के प्रत्याशी बनाये गये थे। शहर कांग्रेस जिला कांग्रेस के अनेक पदो पर कार्यरत रहे। भूपेश बघेल जी के प्रदेश अध्यक्षीय कार्यकाल में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भी रहे। मिलनसार सादगीपूर्ण जीवन ही उनकी पहचान थी। सुबह 10 बजे प्रतिदिन घर में जनदरबार लगता था जिसमें वे लोगो की समस्याएं हल करते थे। सामाजिक और धार्मिक सौहार्द के लिये भी उन्हे जाना जाता है। बीडीए अध्यक्ष के रूप में स्व. बी.आर.यादव, स्व. रामबाबू संथलिया, स्व. तुकाराम नागदौने के साथ ही विजय पाण्डेय और राकेश शर्मा के साथ उन्होने लम्बे समय तक कार्य किया। यादव जी के सच्चे सिपाही के रूप में उन्हे जाना जाता है। स्व. बंशीलाल घृतलहरे, स्व. राजेन्द्र प्रसाद शुक्ला स्व. चित्रकान्त जायसवाल के भी उन्होने कार्य किया। वर्तमान के सभी प्रदेश स्तरीय नेताविशेष रूप से चरण दास महंत विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्र चौबे वरिष्ठ मंत्री, सत्यनारायण शर्मा धनेन्द्र साहू, ताम्रध्वज साहू, आदि के नजदीकी लोगों में उन्हे गिना जाता था। बिलासपुर शांति समिति के भी वे वरिष्ठ सदस्य थे। शहर में अप्रिय स्थिति होने पर प्रशासन और शासन के कंधे से कंधा मिलाकर वे अपनी भूमिका निभाते थे। स्वास्थ्य के क्षेत्र में उन्होंने शहर के लोगो की बहुत मदद की। वे राजनीति के अजातशत्रु थे पक्ष और विपक्ष उनके लिए मायने नही रखता था।
अब तक रूठे थे हम आईने से अब आईना हमसे रूठ गया।
जब सजने का समय तब आईना टूट गया।।
कुछ इस तरह भी श्रद्धांजली शोक सभा में लोगो ने व्यक्त की।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!