June 14, 2020
श्रमिक ट्रेन से वापस लौटे बिल्हा के 8 लोग कोरोना पॉजिटिव
बिलासपुर.जिले के बिल्हा ब्लॉक में 8 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। जिनमे 7 मरीजों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही एक तीन वर्ष के बच्चे को एम्स में भर्ती कराया गया है। गुजरात के अहमदाबाद से बिल्हा के श्रमिक परिवार 24 मई को ट्रेन से वापस लौटा था। जिन्हें कवारेंटिंन में रखा गया था। जहां से सभी का कोरोना सैम्पल लिया गया। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमे 3 वर्ष का बच्चा 12 वर्ष का एक बच्चा शामिल हैं।वही दो महिला तथा 4 पुरुष है।