सभी समाज के लोगों का समावेश कर एल्डरमैन की नई सूची जारी की जाए : श्याम कश्यप


बिलासपुर. कांग्रेस नेता एवं जिला कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष  श्याम कश्यप ने बिलासपुर नगर निगम के लिए घोषित एल्डरमैन की सूची में कश्यप समाज समेत अनेक वर्गों का समावेश नहीं है। उन्होंने कहा कि नगर निगम में कश्यप समाज का प्रतिनिधित्व नही है।नगर निगम चुनाव के समय शहर के कांग्रेसी नेताओं ने कश्यप समाज को एल्डरमेन बनाये जाने की बात कही थी । श्याम कश्यप ने कहा कि बिलासपुर नगर निगम के लिए की नियुक्ति में वरिष्ट कांग्रेस नेताओं को अनदेखा किया गया है। वहीं कुछ ऐसे भी नाम तय कर दिए है, जिनको कॉग्रेसी नेता जानते तक नही है। श्री कश्यप ने कहा कि इसी तरह जो व्यक्ति पार्षद चुनाव हार गए हैं। ऐसे व्यक्ति को एल्डरमेन बनाना निष्ठावान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि एल्डरमैन के मनोनयन की सूची बनाते समय शहर के अहिरवार समाज ,देवांगन समाज ,आदिवासी समाज,यादव समाज,सिक्ख समाज ,रजक समाज,ब्राह्मण समाज की अनदेखी की गई। वहीं विकलांग कोटे को भी दरकिनार किया गया है। मैं प्रदेश नेतृत्व से मांग करता हु की उक्त सूची को रद्द कर दूसरी सूची जारी करें। जिससे जिन कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने 15 साल संघर्ष किया है ऐसे लोगो का समावेश हो सके। उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि पार्टी का प्रदेश नेतृत्व कांग्रेसजनों की भावनाओं का सम्मान करते हुए सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व देने वाली एल्डरमैन की नई सूची जरूर जारी करेंगे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!