सर्वोच्च न्यायाल द्वारा अयोध्या राम मंदिर पर दिये गये फैसले का स्वागत, देश में भाईचारा की परंपरा जारी रहे : अभय नारायण राय

बिलासपुर. अयोध्या में राम मंदिर पर सर्वोच्च न्यायालय का फैसला आने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस कमेटी के हवाले से प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का आदर करते है, सम्मान करते है। भगवान राम के मंदिर का निर्माण का कांग्रेस पाटी स्वागत करती है। कांग्रेस पार्टी सभी से अपील करती है कि आपसी सद्भाव भाईचारा बनाये रखे। छत्तीसगढ़ और बिलासपुर की पहचान पूरे देश में परस्पर सद्भाव की परंपरा को बनाये रखने से है। यह भाईचारा और सद्भाव बना रहे। किसी भी प्रकार के बहकावे और अफवाहों में न आवें। संविधान सम्मत देश बना रहे। कांग्रेस राष्ट्रीय कार्य समिति ने भी अयोध्या में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है और कहा है कि सभी संबंधित पक्ष सभी समुदाय भारत के संविधान में स्थापित सर्व धर्म समुदाय एवं भाईचारे को निभाते हुये अमन चैन का वातावरण बनाये रखे। हम भारतीय की जिम्मेदारी है कि हम देश की सदियो पुरानी परम्परा और सम्मान और एकता को जीवंत रखे। प्रदेश कांग्रेस के संचार समिति के प्रमुख एवं प्रदेश महामंत्री शैलेश नितिन त्रिवेदी ने भी फैसले का स्वागत करते हुये अपील जारी की है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!