साइबर मितान अभियान में NSUI ने 6 हजार लोगों का किया रजिस्ट्रेशन
बिलासपुर. पुलिस द्वारा चलाये जा रहे साइबर क्राइम के प्रति जागरूकता अभियान ‘साइबर मितान’ में यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष भावेंद्र गंगोत्री, NSUI कार्य.अध्यक्ष रंजीत सिंह व टीम ने अपना सहयोग देते हुए 6 हजार रजिस्ट्रेशन फार्म कोतवाली थाना टीआई कलीम खान को सौंपी। NSUI कार्य. ज़िला अध्यक्ष रंजीत सिंह ने कहा कि हम आगे भी आम जन को साइबर क्राइम हेतु जागरूक करने का काम करते रहेगे। इसके साथ ही भविष्य में भी बिलासपुर पुलिस द्वारा जो भी अभियान चलाया जाएगा, उसके के लिए युवा कांग्रेस व NSUI बढ़ चढ़कर के अपना सहयोग देगी। इस दौरान बिलासपुर विधानसभा अध्यक्ष विकास सिंह, बेलतरा अध्यक्ष मयंक सिंह गौतम, बेल्हा अध्यक्ष विकास तिवारी, मस्तूरी अध्यक्ष नवीन भोई, जिला महासचिव राहुल सिंह, राष्ट्रीय संयोजक सिद्धार्थ तिवारी, एजाज हैदर, बेल्हा ब्लॉक अध्यक्ष राहुल तिवारी, अंकुर वैष्णव, साहिल अली, राहुल सिंह, वसीम अली, शेष यादव, राम कश्यप, हर्ष नामदेव, मिन्नू खान आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।