सिम्स में दो कोरोना पॉजिटिव महिलाओं ने दिया बच्चों को जन्म, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ


बिलासपुर. सिम्स में कोरोना संक्रमित दो महिलाओ ने सीजर ऑपरेशन से स्वस्थ शिशु को जन्म दिया है,इससे प्रसूता और सिम्स अस्पताल के स्टाफ में हर्ष है। इस बारे में सिम्स हॉस्पिटल के पीआरओ डॉ. आरती पांडे ने बताया कि सीजर से दो कोविड पेसेंट का प्रसव कराया गया। यह आपरेशन जोखिम भरा था क्योंकि मां कोरोना पॉजिटिव थी और उसकी नार्मल डिलेवरी संभव नहीं थी। बच्चे की जान को भी खतरा था, लेकिन डॉक्टरों की टीम ने सावधानी से ऑपरेशन कर सफल प्रसव कराया है।

 

जानकारी के अनुसार जिले के मस्तुरी ब्लॉक के रिसदा ग्राम में रहने वाली 28 वर्षीय गर्भवती और कश्यप कालोनी में रहने वाली 29 वर्षीय गर्भवती महिला कोविड पॉजिटिव पाई गई थी। डॉक्टरो के अनुसार दोनों काफी गंभीर अवस्था मे सिम्स पहुँचे थे। इनमें कश्यप कालोनी में रहने वाली गर्भवती महिला के गर्भ में बच्चा नही खेलने की शिकायत के साथ पहुँची थी। जिसे डॉक्टरो ने जब जाच किया तो पता चला कि बच्चे की धड़कन कम चल रही थी।

 

 

इसी तरहा मस्तूरी की गर्भवती महिला प्रसव पीड़ा के साथ सिम्स पहुँची थी। जहाँ जांच में बच्चा गर्भ की अन्य नली में फसा हुआ था। बताया जा रहा है।उक्त महिला की पूर्व में दो डिलीवरी  हो चूकी है। उसमें बच्चे की स्थिति भी काफी नाजुक थी। ईस विपरीत परिस्थितियों में भी सिम्स के होनहार मेडिकल स्टाफ की टीम ने सभी सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए,दोनों ही गर्भवती महिलाओं की सुरक्षित डिलीवरी कराई है। जहाँ जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ बताए जा रहे है। सुरक्षित प्रसव कराने में डॉ. तसनीम, डॉ. आरती पांडे, डॉ. आदित्य बिडवेकार एनेस्थेटिस्ट की पूरी टीम की अहम भूमिका रही।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!