सेवा सप्ताह : भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया वृक्षारोपण


बिलासपुर. देश के सम्मानीय प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी का जन्मदिन भारतीय जनता पार्टी के द्वारा पूरे देश भर में सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है इसी कड़ी में भाजपा दक्षिण मंडल बिलासपुर के द्वारा शहीद चौक (सी.एम.डी.कालेज चौक) पर में सफाई अभियान व ज्ञानम पैलेस के सामने मैदान में वृक्षारोपण किया गया। शहीद चौक पर झाड़ू लगाकर वह पोछा लगाकर सफाई की गई।


इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी दक्षिण मंडल के प्रभारी धीरेंद्र केशरवानी, जोन प्रभारी महेश चंद्रिकापुरे,जिला कार्यसमिति सदस्य राजेश मिश्रा, मंडल के उपाध्यक्ष अभिजीत मित्रा, केदार खत्री पार्षद लक्ष्मी साहू, मंडल महामंत्री अमित तिवारी, हरेन्द्र तिवारी, दक्षिण मंडल किसान मोर्चा के अध्यक्ष मनोज कश्यप ,पार्षद प्रतिनिधि राजू साहू, स्वयंवर यादव, संतोष यादव, मोनू जायसवाल, आयुष मेहता ने स्वच्छता अभियान,व वृक्षारोपण में भाग लेकर मोदी जी के खुशहाल जीवन की कामना की।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!