
रामलला के दर्शन करने डोंगरगढ़ से अयोध्या की पद यात्रा
उल्टे पैदल चल कर दे रहें राष्ट्रीय चेतना का संदेश
बिलासपुर. श्री रामलला के दर्शन करने डोंगरगढ़ के रहने वाले मेहुल लखानी डोंगरगढ़ से अयोध्या के लिए निकलें है। 12 दिन की यात्रा करने के बाद आज वे बिलासपुर पहुंचे। मेहुल के अनुसार यात्रा का उद्देश्य राष्ट्रीय चेतना का संदेश देना और प्रभु श्री राम के प्रति अगाध आस्था प्रकट करना है।
बिलासपुर के सीपत चौक पहुंचे मेहुल लखानी एक अनूठी यात्रा पर निकलें है। उनकी यात्रा पैदल चलते हुए डोंगरगढ़ से प्रभु श्री राम के धाम अयोध्या तक पहुंचना है। मेहुल ने बताया कि रायपुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने भी उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी है। मेहुल का कहना है कि वे उल्टे चल कर समाज में चेतना का प्रयास कर रहें है और राष्ट्रीय चेतना जगाने के लिए ये पद यात्रा शुरू की गई है। उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार की रामलला दर्शन योजना की सराहना करते हुए कहा कि इससे श्री राम के प्रति आस्था रखने वाले सामान्य परिवार के लोग भी श्री राम मंदिर का दर्शन कर पुण्य लाभ कमा पाएंगे।
मेहुल ने बताया कि वे स्वयं पैदल चलने के साथ अपनी मां को चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंग की यात्रा ई-रिक्शा के जरिए करवा रहें है। मेहुल की यह अनूठी यात्रा बिलासपुर में लोगांे के आकर्षण का केन्द्र बनी रही।
More Stories
शिक्षा और एकता से ही होता है समाज, राज्य और देश की समृद्धि का मार्ग प्रशस्त – मुख्यमंत्री
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने खड़िया अनुसूचित जनजाति उत्थान समिति के वार्षिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि...
नाबालिक लड़की के साथ छेड़छाड़ करने वाले 2 गिरफ्तार
बिलासपुर. ग्राम परसोड़ी (परसदा) निवासी प्रार्थी थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी की नाबालिक बेटी अपने सहेलियों के...
जिला पंचायत क्रमांक 3 में स्मृति श्रीवास के पक्ष में जबरदस्त माहौल
बिलासपुर. जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 3 में कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास की धर्मपत्नी वर्तमान जिला पंचायत सदस्य स्मृति त्रिलोक...
पूरे राज्य में बजा भाजपा का डंका… बिलासपुर नगर निगम में प्रचंड बहुमत, पूजा विधानी भारी मतों से जीती
49 पार्षद भाजपा के तो महज 18 में कांग्रेस सिमटी, तीन वार्डों में निर्दलीय पार्षदों ने जमाया कब्जा बिलासपुर/ अनिश...
बिलासपुर को स्वच्छ और सुंदर शहर बनाएंगे: तोखन साहू
https://youtu.be/TtCuyY9EhHI बिलासपुर/ अनिश गंधर्व। नगर निगम और नगर पंचायतों के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज...
चुनाव परिणाम हमारी अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं आये जनादेश शिरोधार्य… दीपक बैज
रायपुर। नगरी निकाय चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि चुनाव परिणाम हमारी...