सेवा सहकारी समिति महमंद में धान खरीदी प्रारम्भ

बिलासपुर. 1 दिसम्बर से शासन के आदेशानुसार सहकारी समिति ने धान खरीदना प्रारंभ कर दिया हैं। उसी के तहत सेवा सहकारी महमंद में भी धान खरीदी प्रारंभ हो गयी। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता एवं महमंद निवासी अभय नारायण राय ने सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष नागेन्द्र राय एवं अन्य संचालको की उपस्थिति में विधिवत पूजापाठ कर किसानों का धान तथा तौल प्रारंभ कराया। आज चार किसानों ने धान का तौल प्रारंभ कराया। किसानों ने जानकारी दी कि फसल बहुत अच्छी है और सरकार की नीतियों पर उन्हें पूरा भरोसा है। आज तौलाने वाले किसानों में प्रमुख रूप से कमल डहरिया, मनिहार निशाद, चंद्रभान, शंभू, अंबिका देवी, मनीष और अमर कुमार प्रमुख थे। किसानों के 802 बोरा धानो का तौल किया गया इस अवसर पर प्रबंधक दिलिप कश्यप अनिल केंवट, गोपी कश्यप, शत्रुघन पटेल , भूपेन्द्र शर्मा, सुरेश बलगाह, आदि उपस्थित थे। रकबा 509 हेक्टेयर के करीब है और गत वर्ष लगभग 17000 क्विंटल धान की खरीदी की गई थी।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!