सैफ अली खान नेे शाहरुक खान पर किया चाकू से वार, गिरफ्तार
पत्नी पर बुरी नियत रखने का आरोप लगाकर किया चाकू से वार
अशोक नगर मुरुम खदान की घटना, आरोपी पुलिस हिरासत में
बिलासपुर। पत्नी पर बुरी नियत रखने का आरोप लगाकर आरोप पति ने युवक पर चाकू से वार कर दिया। घटना में घायल युवक को लेकर मोहल्ले वालों ने सरकंडा थाने में मामला दर्ज कराया है। आरोपी की पतासाजी में जुटी पुलिस चाकू सहित उसे हिरासत में ले लिया है। घटना में घायल युवक को उपचार हेतु अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अशोक नगर मुरुम खदान निवासी सैफ अली खान ने मोहल्ले में ही रहने वाले शाहरुक खान पर आरोप लगाते हुए पत्नी पर बुरी नियत रखते की बात कहकर लगातार विवाद करते चले आ रहा था। 23 अक्टूबर को सैफ अली खान का शाहरूक खान से इसी बात को लेकर पुन: विवाद हुआ। दोनों में विवाद गहराने लगा। इसके बाद सैफ ने चाकू निकालकर शाहरुक खान पर हमला कर दिया। घटना में शाहरूक को गंभीर चोटें आई है। घटना से आक्रोशित मोहल्लेवासियों ने शाहरूक खान को लेकर सरकंडा थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। सरकंडा पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। आज पुलिस ने आरोपी सैफ अली खान को घटना में प्रयुक्त चाकू सहित हिरासत में ले लिया है।