हवाई सेवा जन आंदोलन अखंड धरना

बिलासपुर. हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति का अखंड धरना आंदोलन लगातार सातवें दिन जारी रहा उक्त धरना आंदोलन सर्वदलीय आंदोलन है और नगर की सामाजिक संस्थाओं में बहुत जोर-शोर से इसका समर्थन कर रहे है। यह आंदोलन बिलासपुर को दिल्ली, बंबई जैसे महानगरों से सीधी हवाई सुविधा के लिए किया जा रहा हैं और इस मांग की पूर्ति के बगैर इसे बंद नहीं किया जायेगा।
आज धरना आंदोलन में प्रमुख रूप से लायंस क्लब बिलासपुर के सदस्य धरने पर बैठे और वरिष्ठ विधायक धरमजीत सिंह जो कि पूर्व में विधानसभा उपाध्यक्ष भी रह चुके है ने धरना स्थल आकर आंदोलन के प्रति समर्थन व्यक्त करते हुये धरने में भागीदारी की। लायंस क्लब के सदस्यों में प्रमुख रूप से यह बात कही कि बिलासपुर छत्तीसगढ में राजस्व देने के मामले में रायपुर से पीछे नही है और यहां भी रायपुर की तरह सर्वसुविधायुक्त एयरपोर्ट बनाया जाना चाहिए। विधायक धरमजीत ंिसह ने पिछले विधानसभा सत्र के समय विमानन मंत्रालय की के संबंध में चर्चा के दौरान जगदलपुर का जिक्र होने और बिलासपुर पर चर्चा न होने पर आपत्ति जताने संबंधी सदन की चर्चा का उल्लेख करते हुये कहा कि न केवल राज्य सरकार, केन्द्र सरकार बिलासपुर एयरपोर्ट के लिए आवश्यक धन राशि उपलब्ध करा सकते है बल्कि एस.ई.सी.एल. और एन.टी.पी.सी. जैसे सार्वजनिक संस्थान भी इसके लिए सी.एस.आर. मद से आवश्यक राशि उपलब्ध करा सकते है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह जनआंदोलन रोका नहीं जाना चाहिए और जब तक कि बिलासपुर एयरपोर्ट से दिल्ली और मुंबई के लिए नियमित हवाई सुविधा न मिल जाये, तब तक इसे जारी रहना चाहिए। उन्होंने आगामी विधानसभा सत्र में बिलासपुर एयरपोर्ट का मामला उठाने का वादा किया।
लायंस क्लब बिलासपुर के प्रतिनिधि मंण्डल में मंजीत सिंह, हरदीप छाबडा, किशन बुधिया, अरविंद दीक्षित, सुनील मारदा, शैलेष वाजपेयी, करूणा शर्मा, सुजाता मिश्रा, घनश्याम दास गंगवानी, मुकेश अग्रवाल, रूपिन खण्डूजा शामिल थे। इनके अलावा प्रमुख रूप से धरने में आज चकरभाटा ग्राम के प्रतिनिधि मण्डल सर्वश्री मनोज पाण्डेय, बृजेश शर्मा, अशोक जोदवानी, उमेश, पंकज वर्मा, श्रीकान्त जाहरे भी सम्मिलित हुये। अन्य प्रमुख जनों में सर्वश्री राजेन्द्र शुक्ला, प्रमोद नायक, डाॅ.तरू तिवारी, लिपिक वर्ग कर्मचारी संघ अध्यक्ष रोहित तिवारी, जशपाल सिंह आनन्द, आशीष शुक्ला। आंदोलन की सक्रियता के लिए सर्वश्री अशोक भण्डारी, राकेश शर्मा, रामशरण यादव, मनोज तिवारी, सुदीप श्रीवास्तव, देवेन्द्र सिह, चंद्र प्रदीप वाजपेयी, दीपांशु श्रीवास्तव, बद्री यादव, पंकज सिंह, सुशांत शुक्ला, रघुराज सिंह, राजा अवस्थी, गोपाल दुबे, भुट्टो राज, केशव गोरख, कमल सिंह ठाकुर, संजय पिल्ले, दिनेश निर्मलकर, अमित नागदेव, आकाश सोनी, शिव शर्मा, चित्रपाल सिंह, नरेश कुमार, आदि लोगो ने अपना समर्थन दिया।