दो अफ्रीकी देशों में फंसे 16 भारतीय नाविक वतन लौटे

नई दिल्ली. तेल तस्करी के आरोप में बंदी बनाए तेल टैंकर एमटी हीरोइक इदुन के 16 चालक दल के सदस्यों की सुरक्षित भारत वापसी हो गई। उनकी रिहाई के लिए भारतीय मिशन लगातार प्रयास कर रहा था। उन्हें अगस्त 2022 में इक्वेटोरियल गिनी और नाइजीरिया में हिरासत में लिया गया था। ये नाविक रविवार को केरल के कोच्चि हवाई अड्डे पर पहुंचे। भारत सरकार ने इक्वेटोरियल गिनी और नाइजीरिया में अपने मिशनों के माध्यम से संबंधित अधिकारियों के साथ कई बैठकें कीं। नाइजीरियाई सरकार के हस्तक्षेप के बाद चालक दल के सदस्यों को जेल की बजाय जहाज पर रहने की अनुमति के साथ नियमित भोजन का प्रबंध किया गया था।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!