May 21, 2024

दो अफ्रीकी देशों में फंसे 16 भारतीय नाविक वतन लौटे

नई दिल्ली. तेल तस्करी के आरोप में बंदी बनाए तेल टैंकर एमटी हीरोइक इदुन के 16 चालक दल के सदस्यों की सुरक्षित भारत वापसी हो गई। उनकी रिहाई के लिए भारतीय मिशन लगातार प्रयास कर रहा था। उन्हें अगस्त 2022 में इक्वेटोरियल गिनी और नाइजीरिया में हिरासत में लिया गया था। ये नाविक रविवार को केरल के कोच्चि हवाई अड्डे पर पहुंचे। भारत सरकार ने इक्वेटोरियल गिनी और नाइजीरिया में अपने मिशनों के माध्यम से संबंधित अधिकारियों के साथ कई बैठकें कीं। नाइजीरियाई सरकार के हस्तक्षेप के बाद चालक दल के सदस्यों को जेल की बजाय जहाज पर रहने की अनुमति के साथ नियमित भोजन का प्रबंध किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post उड़ानों पर पड़ी मौसम की मार, छह जिलों में अलर्ट
Next post कर्नाटक में महिलाओं के लिए बस यात्रा मुफ्त
error: Content is protected !!