सरकारी नौकरी दिलाने के झांसा देकर 16 लाख की ठगी
बिलासपुर। महिला ने राजनीतिक पहुंच बताकर मंत्री कोटे से सरकारी नौकरी लगाने का झांसा देकर परिचित के बुजुर्ग से 16 लाख रुपए की ठगी की है। पीडि़त बुजुर्ग अपने बेटे को नौकरी लगाने चक्कर में अलग-अलग किस्तों में पैसा दे दिए। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस आरोपी महिला के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
तोरवा पुलिस ने बताया कि तोरवा के सांई भूमि क्वाटर 314 निवासी एन. वेंकट सूर्य प्रताप पिता स्व. एन व्ही कृष्णाराव (68) तोरवा निजी कंपनी से सेवानिवृत्ति कर्मचारी है। परिवार में उसकी पत्नी और पुत्र हैं। अगस्त 2020 में आरोपी तेनिटी इंद्राणी ने पीडि़त को फोन किया और उसका बेटे की नौकरी लगाने का झांसा दिया। इसके एवज में 6 लाख रुपए की मांग की। पीडि़त ने बड़ी रकम होने के कारण देने में असमर्थ जताया। तब तेनिटी इंद्राणी ने चार लाख रुपए की मांग की। इसके बाद अपने बेटे का समस्त प्रमाणपत्र, पास पोर्ट साइज फोटो, रिजल्ट, डीग्री की फोटोप्रति को ई-मेल किया। संबंधित मंत्री के कोटा से नियुक्ति करने का झांसा दिया। पीडि़त ने चार लाख रुपए अलग-अलग किस्तों में जमा कर दिए। इसके बाद भी 50 हजार रुपए की फिर से मांग की।16 जनवरी 2021 व 19 जनवरी 2021 को 25-25 हजार रुपए दिए। कुछ दिन बीत जाने के बाद भी जब नौकरी कि प्रक्रिया शुरू नहीं हुई। तब पीडि़त ने महिला को फोन लगाकर पूछा। तब उन्होंने कोरोना (कोविड-19) व चुनाव संबंधी कारणों का हवाला देते हुए कहा कि उक्त कारण से जइनिंग कि प्रक्रिया में विलंब लग रहा है।


