सिटी कोतवाली क्षेत्र में दहशतगर्दी फैलाने के मामले में सोहेल खान सहित 20 गिरफ्तार

बिलासपुर। रक्षाबंधन की रात दो गुटो में हुए विवाद के बाद कोतवाली थाना के आसपास जमकर पत्थरबाजी के साथ साथ पेट्रोल बंम का सहारा लिया गया। इस दौरान जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को सडक़ पर उतरना पड़ा। कई लोग घायल हुए। पुलिस ने इस गंभीर मामले में खपरगंज निवासी सोहेल खान सहित 17 लोगों को हिरासत में लिया है। जबकि दूसरे गुट के तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने चाक चौबंद व्यवस्था के साथ गिरफ्तार लोगों की रैली निकाली।

पुलिस अब मामले में शामिल अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए भी कार्रवाई कर रही है। घटना से जुड़े वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर उपद्रव में शामिल लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

फिलहाल पुलिस के मुताबिक शहर में स्थिति नियंत्रण में है। संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की मौजूदगी बनाए रखी गई है और प्रशासन-पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी लगातार हालात पर नजर रख रहे हैं।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *