Day: October 5, 2020

खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने किया एयरपोर्ट का निरीक्षण

यूनिडायवर्सनल मोड में होगा दरिमा एयरपोर्ट का परिचालन  हवाई सेवा शुरू करने त्वरित गति से कार्य प्रराम्भ करने के निर्देशअम्बिकापुर। 72 सीटर हवाई सेवा के लिए दरिमा एयरपोर्ट का परिचालन यूनिडायवर्सनल मोड में किया जाएगा। इस प्रकार की व्यवस्था यहां के भोगौलिक स्थित के कारण होगा। 72 सीटर जहाज के परिचालन के लिए रन-वे की लम्बाई

बैंक खाते में जमा राशि की कुर्की हेतु कारण बताओ नोटिस

अम्बिकापुर। कलेक्टर संजीव कुमार झा के द्वारा छत्तीसगढ़ के निक्षेपकों के हितों के संरक्षण अधिनियम 2005 की धारा-7 के तहत बैंक खाते में जमा राशि की कुर्की हेतु कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जारी आदेशानुसार बी.एन. गोल्ड रियल स्टेट एलाईड लिमिटेड के मध्यप्रदेश के जिला सिहोर निवासी विक्रम सिंह पिता करण सिंह, चरण

बिहान ने दी महिलाओं को नई पहचान, समूह से जुड़कर अपने सपनों को कर रही है साकार

गरियाबंद। जिले के छुरा अंचल की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाएं बिहान से जुड़कर खुद को नई पहचान दे रही हैं। कभी किस्मत को ही अपनी नियती मानकर सबकुछ स्वीकार कर लेने वाली इन महिलाओं की जीवन में एक नई सुबह के रूप में ’’बिहान ‘‘ शामिल हुआ है। संघर्ष से सफलता की ओर कदम

कोरोना की कड़ी तोड़ने के लिए हर घर सर्वे का कार्य 12 अक्टूबर तक

मुंगेली। कलेक्टर पी.एस.एल्मा ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभा कक्ष में आयोजित समय सीमा की बैठक में बताया कि कोरोना संक्रमण के नियंत्रण एवं रोकथाम (कोरोना की कड़ी को तोड़ने) के लिए 5 अक्टूबर से हर घर का सर्वे प्रारंभ हो गया है। सर्वे का कार्य 12 अक्टूबर तक चलेगा। इस संबंध में उन्होने

लोक सेवा गांरटी अधिनियम-समय सीमा के बाद लंबित प्रकरणों पर बिफरे कलेक्टर

वन अधिकार पत्रक धारक किसानों को भी मिलेगा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि कलेक्टर एल्मा ने ली समय सीमा की बैठक मुंगेली। कलेक्टर पी.एस. एल्मा ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभा कक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली। बैठक में उन्होने समय सीमा के प्रकरणों के निराकरण के संबंध मे अधिकारियों से वन-टू-वन जानकारी

राज्यपाल ने रविन्द्र भेड़िया के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया

रायपुर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया के पति रविन्द्र भेड़िया के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। राज्यपाल ने उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है और उनके शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

कोरोना संक्रमण: रावण दहन के लिए कलेक्टर ने दिशा निर्देश जारी किए

कोण्डागांव। नोवल कोरोना वायरस संकमण के नियंत्रण एवं रोकथाम तथा वर्तमान में जिले में कोरोना पॉजिटिव प्रकरणों की संख्या में लगातार वृद्धि को दृष्टिगत रखते हुए रोकने एवं नियंत्रण में रखने हेतु सभी संबंधित उपाय अमल लाया जाना उचित एवं आवश्यक हो गया है। ऐसे में कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने आगामी दशहरे के पर्व

रिटायर्ड आईजी रविन्द्र भेंडिया के निधन पर कांग्रेस ने दुख प्रकट किया

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया के पति रिटायर्ड आईजी रविन्द्र भेंडिया के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। रविन्द्र भेंडिया का बीती रात हृदय गति रुकने से निधन हो गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने स्वर्गीय रविन्द्र भेंडिया के शोक संतप्त परिवारजनों

कुपोषण की रोकथाम और कोविड-19 से बचाव के लिए मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई योजनाओं की समीक्षा रायपुर। मुख्य सचिव आर.पी. मण्डल ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान और छत्तीसगढ़ राज्य में कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए बनाए जाने वाले आई.ई.सी. कार्य योजना की समीक्षा की। उन्होंने कुपोषण की रोकथाम और कोविड-19

मुख्यमंत्री ने रानी दुर्गावती की जयंती पर उन्हें नमन किया

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रानी दुर्गावती की जयंती पर उन्हें नमन किया है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि तत्कालीन गोंडवाना साम्राज्य की रानी दुर्गावती साहस और वीरता की मिसाल हैं। वह भारतीय नारी शक्ति का प्रतीक हैं। उन्होंने पति की मृत्यु के बाद धैर्य और कुशलता के साथ अपने साम्राज्य को सम्हाला और

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पुनिया का छत्तीसगढ़ दौरा 9 और 10 अक्टूबर को

रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया 9 अक्टूबर शुक्रवार को नई दिल्ली से इंडिगों की नियमित विमान सेवा द्वारा 4.50 बजे रायपुर पहुंचेगे। शाम 7 बजे प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में भाग लेंगे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया 10 अक्टूबर शनिवार को प्रदेश स्तरीय किसान सम्मेलन

प्रदेश में अब तक 1234.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

रायपुर। प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष में संकलित जानकारी के अनुसार प्रदेश में एक जून से अब तक कुल 1234.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। प्रदेश में सर्वाधिक बीजापुर जिले में 2275.7 मि.मी. और सबसे कम सरगुजा में 856 मि.मी. औसत वर्षा

खाद्य मंत्री ने रविन्द्र भेंड़िया के निधन पर शोक व्यक्त किया

रायपुर। खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने मंत्री अनिला भेंड़िया के पति रविन्द्र भेंड़िया की देर रात्रि हुई आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया है । श्री भगत ने मृतात्मा की शांति और परिजनों को दुख की घड़ी में सहन शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

मंत्री ने की काफिला रोककर घायल व्यक्ति की मदद

रायपुर। खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने 5 अक्टूबर को अम्बिकापुर में काफिला रोककर सड़क दुर्घटना में घायल मोटरसाइकिल सवार और उसके साथ बैठे बच्चे की मदद की। मंत्री अमरजीत भगत अपने निवास से दरिमा एयरपोर्ट के निरीक्षण पर जा रहे थे। इस दौरान रायगढ़ रोड पर एक मोटरसाइकिल का एक्सीडेंट हुआ देखकर काफिला रुकवाया और

मंत्री डहरिया ने रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी रविन्द्र भेंड़िया को दी श्रद्धांजलि

रायपुर। नगरीय प्रशासन और श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने  रिटायर्ड आई.पी.एस. अधिकारी रविन्द्र भेंड़िया के आकस्मिक निधन पर उनके गृहग्राम पहुंचकर उनकी पत्नी और छत्तीसगढ़ सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया एवं परिजनों से मिलकर गहरा दुःख व्यक्त किया। दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने स्वर्गीय रविन्द्र भेंडिया के

पूर्व आईजी रविन्द्र भेंड़िया के निधन पर गृहमंत्री ने जताया शोक

रायपुर। भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी और महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया के पति  रविन्द्र भेंड़िया के निधन पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट में कहा है कि हमारी सहयोगी मंत्री बहन अनिला भेंड़िया के पति और पूर्व आई.जी. रविन्द्र भेंड़िया के निधन का दुखद समाचार

उत्तरप्रदेश के हाथरस मामले को लेकर धरने पर बैठे बिलासपुर के कांग्रेसजन

बिलासपुर। उत्तर प्रदेश के हाथरस की घटना को लेकर बिलासपुर के कांग्रेसियों ने आज संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के सामने एक दिवसीय मौन धरना दिया। इस मौन धरने पर बैठने वालों में महापौर रामशरण यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी, पूर्व विधायक चंद्रप्रकाश बाजपेई, नगर

ऑनलाइन सटोरियों पर पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी, कोतवाली थाना क्षेत्र से अधिक सट्टेबाज पकड़े गए

बिलासपुर। शहर में लगातार सटोरियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है। ऑनलाइन सट्टा खिला रहे लोगों की हर रोज धरपकड़ हो रही है। पुलिस के इस कार्रवाई में शहर के कोतवाली क्षेत्र से ज्यादा सटोरिये पकड़े जा रहे हैं। बाकी थानों में भी सटोरिए मिल रहे है। मगर आईपीएल मैच के शुरू होते ही

ट्रांसफार्मर पर छाई खतरनाक हरियाली, कभी भी हो सकती है दुर्घटना

बिलासपुर। बिलासपुर से 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित सेन्दरी के पास कछार गांव के इस ट्रांसफार्मर का हाल देखिए। गांव में ‘तिन-पेडियाÓ इमली पेड़ के पास लगे ट्रांसफार्मर को बेलानार पौधे की लंबी-लंबी लताओं ने जिस तरह घेरा है, उसे खतरनाक ही कहा जा सकता है। आश्चर्य की बात यह है कि लगभग 2

डॉ अनिरुद्ध कौशिक को डीएम कार्डियोलॉजी की उपाधि

बिलासपुर। डॉ अनिरुद्ध कौशिक को डीएम कार्डियोलॉजी की पढ़ाई पूरी करने पर कौशिक परिवार एवं मित्रों ने बधाई प्रेषित की है। शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला राजेंद्र नगर बिलासपुर में पदस्थ व्याख्याता संस्कृत रामसेवक कौशिक के पुत्र डॉ अनिरुद्ध कौशिक ने एमबीबीएस एमडी मेडिसिन तथा डीएम कार्डियोलॉजिस्ट सुपर स्पेशलिस्ट हृदय रोग विशेषज्ञ की पढ़ाई ग्रांट मेडिकल
error: Content is protected !!