Day: May 26, 2024

लखनऊ में सेवानिवृत्त आईएएस की पत्नी की हत्या

लखनऊ.बुल्डोजर राज की राजधानी लखनऊ के इंदिरानगर सेक्टर-२० स्थिति घर में घुसकर बदमाशों ने शनिवार की सुबह एक सेवानिवृत्त आईएएस की पत्नी की हत्या कर जमकर लूटपाट की। जानकारी के अनुसार सेवानिवृत्त आईएएस देवेंद्र दुबे जब गोल्फ खेल कर घर पहुंचे तो पहली मंजिल पर किचन के पास पत्नी का शव पड़ा मिला। उनकी सूचना

फ़िल्म “कूकी”, कान फ़िल्म महोत्सव के अन्तर्गत फिल्म मार्केट (मार्चे डु फिल्म) में प्रदर्शित, 28 जून को सिनेमाघरों में होगी रिलीज़

मुंबई  : दुनिया के सबसे बड़े और प्रतिष्ठित फिल्मी महोत्सव  कान में आयोजित फिल्म मार्केट (मार्चे डु फिल्म) में स्क्रीनिंग के बाद फिल्म कूकी को लेकर भारत के फिल्म ट्रेड में भी काफी चर्चा है। यह स्क्रीनिंग 21 मई 2024 को हुई, और शो में कई फिल्म ट्रेड विशेषज्ञ, प्रमुख कलाकार ने भाग लिया, जिसमें

स्वर्गीय श्री भंजन श्रीवास को श्रद्धांजलि देने प्रदेश भर से पहुंच रहे हैं लोग 

अमर, लहरिया, देवेंद्र यादव, अर्जुन, बैजनाथ,, भाटिया परिवार, सहित हजारों लोग पहुंचे त्रिलोक श्रीवास निवास बिलासपुर. जिले के कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास ,राष्ट्रीय समन्वयक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी,( प्रभारी -प्रदेश कांग्रेस कमेटी उत्तर प्रदेश / गुजरात,), के पिता श्री भंजन श्रीवास (पूर्व 20 सूत्री समिति सदस्य एवं सांसद प्रतिनिधि) का दिनांक 20 जनवरी को स्वर्गवास

बारूद फैक्ट्री हादसे के दोषियों पर कार्यवाही हो – दीपक बैज

मृतकों को 50 लाख, घायलों को 10 लाख मुआवजा दिया जाये रायपुर. बारूद फैक्ट्री हादसे में मृत और घायलो के प्रति प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने संवेदना प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि यह हादसा दुखद है। इस घटना के लिये जो भी दोषी हो उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही होनी चाहिये। मृतकों की संख्या बढ़ने

‘‘रोज हो रहे हादसे क्राइम बढ़ा कंट्रोल करने वाला कोई नहीं’’ हाई कोर्ट की टिप्पणी राज्य की जर्जर कानून व्यवस्था का आईना

हाई कोर्ट की टिप्पणी के बाद मुख्यमंत्री, गृह मंत्री इस्तीफा दें-कांग्रेस रायपुर। कवर्धा सड़क हादसे में 19 मौतों को बिलासपुर हाईकोर्ट ने जनहित याचिका माना है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि हाई कोर्ट ने राज्य में बेलगाम परिवहन व्यवस्था और कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़ा किया है। यह

स्वालंबन, सुरक्षा और सम्मान से हुआ महिलाओं का सशक्तिकरण – अमर अग्रवाल

नागरिक बंधुओं से मिल रहे सुझाव प्रेरणास्पद –अमर अग्रवाल बिलासपुर. फ़ेसबुक लाइव कार्यक्रम संवाद के अंतर्गत चर्चा करते हुए पूर्व मंत्री एवं शहर विधायक अमर अग्रवाल ने महिला शक्ति की विकास में भूमिका पर प्रकाश डालते हुए महिलाओं की शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान एवमं स्वावलंबन को देश की प्रगति एवम विकास महत्वपूर्ण आवश्यकता बताया। कार्यक्रम के आरंभ में उन्होंने सर्वप्रथम बेमेतरा जिला के मूर्ति ग्राम में  बारूद फैक्ट्री में विस्फोट में दिवंगत पुण्य आत्माओं को श्रद्धांजलि दी। श्री अमर अग्रवाल ने कहा  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में  महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए निर्णायक प्रयासों से उल्लेखनीय परिणाम सामने आए हैं। उन्होंने कहा महिलाओं की उन्नति से ही देश की उन्नति संभव है, दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत में आदरणीया द्रौपदी मुर्मू की सर्वोच्च पद पर देश को नेतृत्व प्रदान कर रही हैं। बेटी बचाओ आंदोलन से एक दशक में लिंगानुपात में सुधार आया है। बेटियों की शिक्षा के स्तर में वृद्धि के लिए देश व्यापी कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। महिला आरक्षण बिल से महिलाओं का  राजनीतिक सशक्तीकरण होगा, बहनो को सांसद और विधायक बनने के अधिक अवसर मिल पाएंगे। अमर अग्रवाल ने कहा  स्व सहायता समूहो और मुद्रा  योजना से महिलाओं की आर्थिक तरक्की के रास्ते खुले हैं। उज्जवला योजना से महिलाओं को धुएं से मुक्ति मिली। लाडली बहन योजना भविष्य की तैयारी एवं समाज की मानसिकता में बदलाव का परिचायक है, उद्यम शक्ति पोर्टल ने महिला उद्यमिता का विस्तार हो रहा है। बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं से  मातृ मृत्यु दर की स्थिति में सुधार हुआ है, गृहस्थी के साथ-साथ देश की सुरक्षा की बागडोर संभालने में भी महिलाएं बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं।             विगत दस  वर्षों में महिलाओं मोदी सरकार की बहुआयामी नीतियों एवं सुनियोजित क्रियान्वन से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर स्वालंबन और सुरक्षा प्रदान की,जिससे प्रत्येक क्षेत्र में भागीदारी बढ़ी है और देश की तरक्की और विकास में महिलाओं का रचनात्मक योगदान बढ़ते जा रहा है।चर्चा के दौरान  अमर अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना का वादा पूरा करने पर माननीय मुख्यमंत्री जी का धन्यवाद करते हुए पिछले दिनों  10वीं एवं 12वीं बोर्ड में  जशपुर  की सिमरन एवं महासमुंद की महक अग्रवाल को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर अपनी शुभकामनाएं दी। मालूम हो श्री अमर अग्रवाल डिजिटल माध्यम से जन संवाद कार्यक्रम आयोजित करते रहे है। उन्होंने आज फेसबुक लाइव कार्यक्रम  में शहर के विकास और तरक्की लिए नागरिक बंधुओं से मिल रहे सुझावों को स्वयं के लिए प्रेरणास्पद बताया एवम राष्ट्र के निर्माण में महिलाओं की भूमिका पर चर्चा की।
error: Content is protected !!