
22 अगस्त को दिल्ली में राजीव गाँधी जयंती का कार्यक्रम : छत्तीसगढ़ से हजारों कांग्रेसजन लेंगे भाग

रायपुर. दिल्ली में 22 अगस्त को अखिल भारतीय स्तर पर राजीव गाँधी जयंती पर इंदिरा गाँधी स्टेडियम में विशाल कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसमें पूरे देश के कांग्रेसजन बड़ी संख्या में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, तमाम मंत्री-विधायक दिल्ली रवाना होंगे। इस अधिवेशन में छत्तीसगढ़ के हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों और ब्लाकों से पदाधिकारी ट्रेन से दिल्ली के लिए रवाना हो रहे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के 75वें जन्मदिन पर दिल्ली में कार्यक्रम आयोजित किया गया है। 22 अगस्त को दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में कांग्रेस के देश भर के ब्लाक, जिला स्तर समेत शीर्ष नेताओं इकठ्ठा होंगें। छत्तीसगढ़ से हजारो की संख्या में सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधि, प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी, जिला और ब्लाक कांग्रेस के पदाधिकारी, पीसीसी सदस्य, नगरीय निकायों और पंचायती राज संस्थाओं के पदाधिकारी, कांग्रेस मोर्चा संगठन युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, सेवादल सहित सभी प्रकोष्ठों विभागों के पदाधिकारी और कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली जाकर 22 अगस्त के राजीव गाँधी जयंती के अखिल भारतीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ के सभी मंत्री और विधायक दिल्ली रवाना हो रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी कल देर शाम दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रदेश कांग्रेस द्वारा प्रदेश कंट्रोल रूम की बैठक लेकर सभी को आवश्यक निर्देश दिये है। कंट्रोल रूम द्वारा प्रदेश के जिलों और ब्लाको, प्रदेश पदाधिकारियों, त्रिस्तरीय पंचायतीराज संस्थाओं और नगरीय निकायों के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को कार्यक्रम में शामिल होने की सूचना दी गयी है। अधिवेशन में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत पार्टी के तमाम दिग्गज मौजूद रहेंगे।
More Stories
मोदी राज में आम जनता की आवाज उठाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना गुनाह हो गया है-कुमारी सैलजा
रायपुर. दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश में आज आम आदमी की आवाज उठाना, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना गुनाह...
कांग्रेस की राजनैतिक गतिविधियां रोकने भाजपा ईडी के साथ साजिश कर रही है
फिर से ईडी का छापेमारी भाजपा की चुनावी तैयारी का हिस्सा शाह आये और भाजपा का ईडी मोर्चा सक्रिय-कांग्रेस भाजपा...
विस् अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने रामनवमी की प्रदेशवासियों को दी बधाई शुभकामनाएं
रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने राम जन्मोत्सव श्री रामनवमी की प्रदेशवासियों को बधाई शुभकामनाएं दी है।डॉ महंत...
विस् अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने दुर्गा अष्टमी की प्रदेशवासियों को दी बधाई
रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने चैत्र नवरात्रि दुर्गा अष्टमी पर प्रदेशवासियों को दी बधाई शुभकामनाएं। विस् अध्यक्ष...
राहुल गांधी की सदस्यता खत्म होने से अडानी के घोटाले पर पर्दा नहीं पड़ने वाला – कांग्रेस
राहुल बईमानों की हानि कर रहे कुछ लोगो को मान हानि लग रही रायपुर. राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त कर...
राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करने के विरोध में कांग्रेस ने सभी जिलां में किया सत्याग्रह
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम कोण्डागांव में शामिल हुये रायपुर. कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सदस्यता बर्खास्त करने तथा मोदी...
Average Rating