दुधवा बाघ अभयारण्य में 25 गिद्धों की संदिग्ध हालात में मौत

 

लखीमपुर. दुधवा बाघ अभयारण्य (डीटीआर) के बफर जोन की भीरा रेंज में 25 गिद्धों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) को गिद्धों के आंतरिक अंगों के नमूने जांच के वास्ते भेजे गए हैं।

दुधवा बफर जोन की उप निदेशक कीर्ति चौधरी ने बताया कि लुप्तप्राय प्रजाति के 25 गिद्ध बफर जोन के अंतर्गत आने वाले सेमराई गांव के एक खेत में मृत पाए गए थे। इन गिद्धों में से अधिकांश हिमालयन ग्रिफिन प्रजाति के माने जा रहे हैं।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!