
4 अगस्त: देश-दुनिया के इतिहास में क्यों है खास, जानें

नई दिल्ली. निर्देशन, अभिनय और गायन में तरह तरह के प्रयोग करने वाले चुलबुले और हरदिल अजीज गायक किशोर कुमार का जन्म चार अगस्त को हुआ था। देश की पहली पूर्ण कॉमिडी फिल्म मानी जाने वाली ‘चलती का नाम गाड़ी’ में किशोर कुमार ने अपने दोनो भाइयों अशोक कुमार और अनूप कुमार के साथ हास्य अभिनय के ऐसे आयाम स्थापित किए, जो आज भी मील का पत्थर हैं। देश दुनिया के इतिहास में चार अगस्त की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है…
1666: नीदरलैंड और इंग्लैंड के बीच समुद्री लड़ाई हुई।
1886: कोलंबिया ने संविधान अंगीकार किया।
1870: ब्रिटिश रेड क्रॉस सोसाइटी की स्थापना।
1914: जर्मनी ने बेल्जियम के खिलाफ और ब्रिटेन ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1929: अभिनेता, गायक, निर्देशक किशोर कुमार का जन्म।
1935: गवर्नमेंट ऑफ इंडिया ऐक्ट 1935 को ब्रिटिश राजशाही की मंजूरी मिली।
1954: पाकिस्तान सरकार ने हाफिज जलंधरी द्वारा लिखे गीत को राष्ट्रगान के रूप में अपनाने पर सहमति दी।
1956: देश का पहला परमाणु अनुसंधान रिएक्टर अप्सरा शुरू हुआ।
1964: गत् 21 जून से अमेरिका में लापता तीन नागरिक अधिकार कार्यकर्ताओं के शव फिलाडेल्फिया के एक निर्माणाधीन बांध के निकट ज़मीन में दफन मिले।
1967: विश्व के सबसे लंबे चिनाई बांध नागार्जुनसागर का निर्माण।
1997: मो. ख़ातमी ने ईरान के नए राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।
2000: ब्रिटेन की महारानी राजमाता एलिजाबेथ ने अपना सौवां जन्मदिन मनाया। वह शाही घराने की पहली सदस्य हैं, जिन्होंने उम्र का सैकड़ा पार किया।
2004: नासा ने एल्टिक्स सुपर कम्प्यूटर केसी को कल्पना चावना नाम दिया।
2007: मंगल ग्रह की खोज के लिए अमेरिकी अंतरिक्ष यान का प्रक्षेपण।
2008: सरकार ने भारतीय जहाजरानी निगम को नवरत्न का दर्जा दिया।
More Stories
अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के राष्ट्रीय संरक्षक शंकर पांडेय का भूपेश बघेल ने किया सम्मानित
रायपुर/बिलासपुर. रायपुर प्रेस क्लब के सम्मान समारोह में प्रेस क्लब के वरिष्ठ पत्रकार ABPSS के राष्ट्रीय संरक्षक श्री शंकर पांडेय...
देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
7 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 1994 - रवांडा के राष्ट्रपति जुवेनल हेव्यारिमाना एवं बुरुंडी के राष्ट्रपति सिप्रियन न्तायमिटा का किगाली...
देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
4 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 1905 - कांगड़ा घाटी में आए भूकंप में 20,000 लोगों की जाने गईं थी। 1949...
इतिहास में 8 फरवरी की प्रमुख घटनाएँ
‘इलख़ानी साम्राज्य’ के संस्थापक हुलेगु ख़ान का निधन 8 फरवरी 1265 में हुआ था। 1774 से 1785 तक गर्वनर जनरल...
आज ही के दिन इंदिरा गांधी के हत्यारों को फांसी दी गई थी, पढ़ें 6 जनवरी का इतिहास
इतिहास से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि...
5 जनवरी का इतिहास भारत और विश्व में
5 जनवरी की महत्वपूर्ण घटनाएँ 1691 यूरोप में पहली बार काग़ज़ी मुद्रा स्वीडन के बैंक ने जारी की। इससे पहले...
Average Rating