November 7, 2019
7 नवंबर का इतिहास- महान क्रांतिकारी बिपिन चंद्र पाल का जन्म, अंतिम मुगल शासक बहादुर शाह ज़फ़र का निधन

इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 7 नवंबर को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…
7 नवंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं
- 1876: बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय ने बंगाल के कांतल पाडा नामक गाँव में वन्दे मातरम् गीत की रचना की थी।
- 1944: फ्रैंक्लिन डी रूज़वेल्ट चौथी बार संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति नियुक्त हुए।
- 1951: जार्डन में संविधान पारित किया गया।
- 1996: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मार्स ग्लोबल सर्वेयर का प्रक्षेपण किया।
- 1998: अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने भारत और पाकिस्तान पर लगे प्रतिबंधों में ढील देने की घोषणा की।
- 2003: राष्ट्रपति चंद्रिका कुमारतुंगा ने श्रीलंका में आपातकाल की घोषणा वापस ली।
- 2006: भारत और आसियान विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विकास के लिए एक फ़ंड बनाने पर सहमत हुए।
- 2008: कश्मीर के प्रसिद्ध कवि रहमान राही को ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रदान किया गया।
7 नवंबर को जन्मे व्यक्ति
- 1832: प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ कार्यकर्ता पंडित विश्वंभर नाथ का जन्म।
- 1858: अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने वाले महान क्रांतिकारी बिपिन चंद्र पाल का जन्म।
- 1867: विख्यात भौतिकविद और रसायनशास्त्री मेरी क्युरी का जन्म।
- 1888: वैज्ञानिक चंद्रशेखर वेंकट रामन का जन्म।
- 1900: प्रमुख कृषक नेता तथा सांसद एन.जी. रंगा का जन्म।
- 1936: प्रसिद्ध भारतीय कवि एवं साहित्यकार चंद्रकांत देवताले का जन्म।
- 1954: दक्षिण भारतीय फ़िल्मों के सुपर स्टार भारतीय अभिनेता कमल हसन का जन्म।
7 नवंबर को हुए निधन
- 1862: मुग़ल साम्राज्य के अंतिम बादशाह बहादुर शाह ज़फ़र का निधन।
- 1923: भारत के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, सामाजिक कार्यकर्ता और देश भक्त अश्विनी कुमार दत्ता का निधन।
- 1978: भारत के प्रमुख चिकित्सक और गुजरात के पहले मुख्यमंत्री जीवराज मेहता का निधन।
- 2000: भारत में हरित क्रांति के जनक सी. सुब्रह्मण्यम का निधन।
- 2000: पद्म भूषण से सम्मानित भारत की समाज सेविका तारा चेरियन का निधन।
- 2015: भारतीय निर्देशक और कवि बप्पादित्य बंदोपाध्याय का निधन।