हेमू नगर से रहस्यमय ढंग से 85 वर्षीय वृद्ध लापता

बिलासपुर. हेमू नगर निवासी वृद्ध आज दोपहर 12 बजे घर से दूध लेने निकला था इसके बाद से वह रहस्यमय ढंग से लापता हो गया। परिवार के लोगों ने आस पास तलाश की लेकिन उनका कही कोई पता नही चला है। थक हार कर परिजनों ने तोरवा थाने गुमसुदगी दर्ज कराई है। पुलिस लापता वृद्ध की तलाश में जुट गई। परिजनों ने बताया है कि हमारा किसी से कोई विवाद नही है। जानकारी के अनुसार हेमू नगर में रहने वाले नागेन्द्र राय पेशे से रेलवे कर्मचारी है। वे अकलतरा में कार्यरत हैं। रोज की तरह वे अपने काम पर चले गये। इस दौरान उनके दादा वंश नारायण राय आयु 85 वर्ष घर पर थे। आज दोपहर 12 बजे वे दूध लाने के लिये घर के पास पी एन राय के घर गये थे। दूध लेने के बाद से वे रहस्यमय तरीके से लापता हो गये हैं। परिजनों ने उनके गुम होने की सूचना तोरवा थाने में दी है। पुलिस जांच करवाई में जुट गई है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!