मस्तूरी के विभिन्न धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया कलेक्टर ने

बिलासपुर. कलेक्टर डाॅ संजय अलंग ने मस्तूरी विकासखंड के विभिन्न समितियों में चल रहे धान खरीदी का निरीक्षण किया। धान के बोरे में जिस तरफ मार्का लगा है उस तरफ सटेंसिल लगाने और धान के बोरों का स्टैगिंग अनिवार्य रूप से करने का निर्देश समिति प्रबंधकों को दिया।
कलेक्टर ने सेवा सहकारी समिति टिकारी, जैतपुर और मल्हार में धान खरीदी का निरीक्षण किया। ग्राम टिकारी में अब तक 85 लाख 26 हजार से अधिक मूल्य के 4 हजार 6 सौ 84 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। ग्राम जैतुपर में कलेक्टर ने धान की ब्राडिंग को देखा, बारदाना पंजी और धान के स्टाक पंजी का निरीक्षण किया। माइश्चर मीटर से धान की नमी की जांच की। किसानों से बातचीत की और उनकों जारी टोकन के बारे में जानकारी ली। धान के स्टैगिंग ठीक से नहीं होने और बोरे में मार्का नहीं लगाने पर समिति प्रबंधक को कड़ी फटकार लगाई और हमालों से इसके बारे में जानकारी ली। उन्होंने निर्देशित किया कि एक स्टैग में 4500 बोरा धान होना चाहिए और यह व्यवस्था तत्काल बनाने का निर्देश दिया। सरना धान के लिए लाल मार्का, पतला धान के लिए हरा मार्का और मोटा धान के काला मार्का बोरे में लगाने कहा। कलेक्टर ने उपस्थित तहसीलदार को निर्देशित किया कि समिति में धान का भौतिक सत्यापन तत्काल करें। इस केंद्र में अबतक 84 लाख 33 हजार 392 रू. मूल्य के 4 हजार 641 क्विंटल धान की खरीदी किये गए। कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्र मल्हार में संधारित पंजियों का निरीक्षण किया। किसानों द्वारा लाए गए धान को तौलने के लिए ढेेरी बनाकर रखे गये थे उसमें माइश्चर मीटर लगाकर देखा। हमालों से बातचीत की उन्हें धान की बोरे की स्टैंगिग करने के तरीके बताए। धान के सभी किस्मों की अलग-अलग स्टैगिंग करना है। साथ ही बोरे में सटैंसिल लगाना है। जिस तरफ मार्का लगा है उसी साइड में स्टैंसिल लगाना है यह हमालों को बताया। बारदाने की उपलब्धता की प्रतिदिन रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। समिति प्रबंधक को फटकार लगाई और खरीदी कार्य को गंभीरता से करने का निर्देश दिया। उपस्थित किसानों से बातचीत की। किसानों को बताया कि क्यों उनके धान की ढेरी लगाकर तोल की जा रही है। किसानों से कहा कि वे साफ सुथरा धान लेकर आयें। खरीदी प्रभारी को निर्देशित किया कि लधु एवं सीमांत किसानों के धान का तौल पहले करें और अगले हफ्ते तक सभी छोटे किसानों का तौल पूरा कर लें। किसानों को धान साफ करक लाने के लिए प्रेरित करने कहा। इस केंद्र में अब तक 1 करोड़ 44 लाख 91 हजार रू. मूल्य के 7 हजार 967 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। निरीक्षण के दौरान मस्तूरी एसडीएम श्रीमती मोनिका वर्मा जिला खाद्य नियंत्रक, जिला मार्कफेड अधिकारी सुश्री शाभना तिवारी, उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं श्रीमती मंजू पांडेय एवं अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित थे।