धान खरीदी की पुख्ता व्यवस्था से खुश हैं किसान

 

ऑनलाइन टोकन और बेहतर इंतजाम के लिए सरकार का जताया आभार

बिलासपुर. जिले में धान खरीदी की सुव्यवस्थित प्रक्रिया न केवल किसानों की मेहनत को सम्मान दिला रही है, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूत कर रही है। धान खरीदी के लिए जिले के सभी केन्द्रों में व्यापक इंतजाम किए गए हैं। किसानों को धान बेचने में किसी तरह की समस्या न हो इसके लिए विशेष तैयारियां केंद्रों में की गई है। जांजी उपार्जन केन्द्र में आए किसानों ने बताया कि केन्द्र में सभी व्यवस्थाएं उपलब्ध है और वे आसानी से धान की बिक्री कर रहे हैं।
धान खरीदी के लिए धान उपार्जन केन्द्रों में प्रशासन द्वारा किसानों की सुविधा के लिए सभी इंतजाम किए गए हैं। टोकन व्यवस्था को सुगम बनाया गया है। इसके साथ ही धान के उठाव की व्यवस्था भी केन्द्रों में की गई है। जांजी धान उपार्जन केन्द्र में धान बेचने आए दर्राभाठा के किसान श्री रामप्रसाद बंजारे ने बताया वे छोटे किसान है। एक एकड़ कृषि भूमि में धान की फसल लगाते है। आज वे अपना धान लेकर केंद्र पहंुचे है। घर बैठे ही आसानी से मोबाईल से ही ऑनलाईन टोकन कटवाया। उन्हें बताया कि केन्द्र में किसी भी तरह की अव्यवस्था नहीं है और वे आसानी से टोकन कटाकर अपना धान बेच रहे हैं। श्री बंजारे ने कहा कि सरकार ने किसानों के हित में कई कदम उठाए हैं जिसका लाभ उन्हें मिल रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार के किसानों के हित में लिए गए कई निर्णयों से किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार जताया। उल्लेखनीय है कि प्रशासन द्वारा धान खरीदी केन्द्रों में सभी व्यवस्थाएं की गई है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!