दोस्तों ने शराब पीलाकर किन्नर की कर दी हत्या

 

 

सकरी पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

बिलासपुर। दोस्तों ने शराब पीलाकर किन्नर की हत्या कर दी। आपसी विवाद होने पर आरोपियों ने किन्नर के गला दबाकर मार दिया। इसके बाद लाश को खेत में फेंककर फरार हो गए। मंगलवार की सुबह पुलिस ने शव बरामद किया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

सकरी पुलिस ने बताया कि मोपका के चिल्हाटी निवासी किन्नर तनु खान सोमवार (20 जुलाई) की रात घूमने निकली थी। इस दौरान किन्नर रिया खान, मीरा और मुंडो समेत कई लडक़ों से मुलाकात हुईं। उन्होंने तनु को पार्टी करने के बहाने अपने साथ लिया, जिसके बाद सकरी की तरफ नेशनल हाईवे के पास ले गए। देर रात सभी नेशनल हाईवे तरफ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। तब रिया खान गाली-गलौज करने लगी। किन्नरों ने मिलकर उसकी जमकर पिटाई शुरू कर दी। गला घोंटकर रिया की हत्या कर दी।

दिल्ली से आई दोस्त के साथ घूम रहे थे किन्नर

जांच में पता चला कि किन्नर तन्नू खान का किन्नर वर्षा जान व जोकी निवासी किन्नर मीरा उर्फ आशीष से दोस्ती है। तीनों गुरू भाई हैं। 17 जुलाई को वर्षा जान दिल्ली से बिलासपुर आई थी। जिसे तन्नू खान पुराना बस स्टैण्ड स्थित होटल पर रूकवाई थी। 20 जुलाई को तीनो गुरू भाई दोपहर 12 से 1 बजे के मध्य साथ में थे, जो मीरा के आग्रह पर वर्षा जान और तन्नू खान जोकी स्थित उसके घर ऑटो से जाने के लिए राजी हुए। रास्ते में किन्नर रिया उर्फ राकेश भी इंज्वाय करने उसके घर साथ में चले गए।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *