पुलिस के ड्रोन कैमरा भी नहीं आया काम, 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली

 

बिलासपुर। शहर में शाम 6 बजे से रात 12 बजे तक जिले की पुलिस हाई अलर्ट पर रहती है। सभी चौक-चौराहों में जवान तैनात रहते हैं। पेट्रोलिंग टीम गश्त करती है। इसके हथियार से लैस लुटेरों ने सराफा व्यापारी पर जानलेवा हमला कर जेवर लूटकर फरार हो गए। इस घंटना के संबंध में पुलिस को भनक तक नहीं लगी। वहीं, हादसा के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी लुटेरों का कोई सूराग नहीं मिला है। पुलिस रातभर हवा में हाथ पैर मारती रही। ड्रोन कैमरा भी कोई काम नहीं आया।

प्रतिदिन शाम 6 बजे के बाद यातायात विभग के जवान से लेकर सभी थानों के पुलिसकर्मी अलर्ट मोड पर रहते हैं। क्योंकि यह टाइम सबसे खतरनाम मना जाता है। सरकंडा थाने के जवान थाने में तैनात थे, पेट्रोलिंग गश्त पर निकली थी। कुछ अन्य जवान बाइक से अपने-अपने बीट पर सक्रिय थे। फिर भी रात 9.30 बजे बाइक व कार सवार लुटेरे शहर के सबसे व्यस्तम इलाका राजकिशेार नगर पहुंचे और सराफा कारोबारी संतोष तिवारी की कार को टक्कर मारकर रोक लिए। फिर अपनी कार से बाहर निकलकर संतोष पर जानेलवा हमला कर 3 करोड़ 35 लाख रुपए की जेवर व पीडि़त की लूटकर फरार हो गए। आरोपियों ने मुख्य मार्ग से होकर भागे। इसके बाद भी जिले के किसी भी थाने के पुलिसकर्मियों को अहसास तक नहीं हुआ। लुटेरों ने सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम सेलर, उरतुम की ओर भागे हैं। इस बीच मोपका पुलिस चौकी, सीपत थाना स्थित है। राजकिशोर नगर से सेलर पहुंचने में करीब 20 मिनट समय लगा होगा। फिर भी पुलिस आरोपियों आसपास तक नहीं पहुंच पाई है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!